Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

राजौरी में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर: 12 लोगों की मौत, कई लापता; जानिए क्यों इतना संवेदनशील है यह इलाका

राजौरी में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से 12 लोगों की मौत, कई लापता; प्रशासन और रेस्क्यू टीम राहत कार्य में लगी।
जम्मू-कश्मीर
राजौरी में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर

Rajouri Rain & Landslide: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटनाएं सामने आई हैं। अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोगों के लापता होने की आशंका है। प्रशासन, एनडीआरएफ और अन्य बचाव एजेंसियां राहत एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।

भारी बारिश से बिगड़े हालात

लगातार हुई बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ और पहाड़ों से गिरे मलबे ने कई घरों, सड़कों और अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहन भी बह गए। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, जबकि प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

आखिर राजौरी में इतनी तबाही क्यों हुई?

राजौरी पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के दक्षिणी हिस्से में स्थित है और हिमालय के उन क्षेत्रों में आता है, जहां पहाड़ अपेक्षाकृत युवा माने जाते हैं। यहां की चट्टानें पूरी तरह स्थिर नहीं हैं और मिट्टी की पकड़ भी कमजोर रहती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, जब कम समय में अत्यधिक बारिश होती है तो पानी पहाड़ों के भीतर तक पहुंच जाता है। इससे मिट्टी और चट्टानों की पकड़ कमजोर हो जाती है, जिसके कारण पहाड़ों की ढलान खिसकने लगती है और लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ जाती हैं। यही कारण है कि राजौरी जैसे पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के बाद फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा काफी अधिक रहता है।

राहत और बचाव अभियान जारी

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होने से राहत कार्य प्रभावित हुआ है, फिर भी बचाव दल लगातार लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश जारी है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, पहाड़ी ढलानों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

संबंधित खबरें

PM आवास LIVE : राहुल-अखिलेश को मॉडल टाउन, प्रियंका को मंदिर मार्ग ले गई पुलिस, PHQ के बाहर भारी सुरक्षा तैयार

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया

गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल: प्रॉपर्टी विवाद में दो बेटों ने की माता-पिता की हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

मौसम का महाअलर्ट! दिल्ली-UP, बिहार से हिमाचल तक कल आफत की बारिश, 16 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पहले अपाहिज बनाने की थी साजिश, फिर रची हत्या की योजना; जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

Recommended Stories