बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर को किसने बनाया निशाना? CCTV फुटेज से खुलेंगे राज?

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में फायरिंग की घटना से सनसनी मच गयी. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो हमलावरों ने बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर और वहां खड़ी कार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं.
बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल
बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर फायरिंग

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में फायरिंग की घटना से सनसनी मच गयी. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो हमलावरों ने बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर और वहां खड़ी कार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं. घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, गोलियां घर की दीवार और कार पर लगी हैं. वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में दो संदिग्ध बाइक पर आते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद वे घर और कार पर गोलियां चलाते हैं और फिर बाइक से मौके से फरार हो जाते हैं. पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने और घटना से जुड़े अन्य सुराग जुटाने में लगी है.

साहिल जैन को पहले भी मिली थी धमकी

बताया जाता है कि साहिल जैन उर्फ गूगल पर अवैध कॉल सेंटर का कारोबार चलाने आरोप हैं. बता दे साल 2021 में लॅारेंस बिश्रोई ने फोन कर साहिल को धमकी दी थी. लॅारेस ने कॅाल पर धमकी देते हुए कहा था, “तुझे और तेरे परिवार को जिदां चबा जाऊंगा……”

रंगदारी के एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस को आशंका है कि फायरिंग की इस घटना के पीछे रंगदारी वसूलने का मकसद हो सकता है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वारदात में लॉरेंस बिश्नोई गैंग या किसी अन्य गिरोह की भूमिका है या नहीं. हालांकि, फिलहाल किसी भी गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस CCTV फुटेज, हमलावरों की गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि फायरिंग किसने कराई और इसके पीछे क्या वजह थी.

संबंधित खबरें

उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए खुशखबरी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाई मजदूरी

यूपी में BJP ने जीतीं 6 सीटें, सपा को भी मिली बड़ी कामयाबी

MLC चुनाव 2026: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- 28 सीटों पर हुए चुनाव में बताइए पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?

MLC Election Results 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मुकाबला, कर्नाटक में BJP-JD(S) का दबदबा, यूपी में BJP-SP के बीच टक्कर

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 40 से ज्यादा लोगों की मौत

Recommended Stories