सपा का नया ड्रेस कोड, लाल टोपी के साथ अब नीला रंग भी होगा शामिल

समाजवादी पार्टी ने अपनी पहचान में बदलाव करते हुए नया ड्रेस कोड लॉन्च किया है, जिसमें लाल टोपी के साथ अब नीला रंग भी शामिल होगा।

भारत Update

शेयर करें

सपा का नया ड्रेस कोड, लाल टोपी के साथ अब नीला रंग भी होगा शामिल
▶
लखनऊ की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों को देखते हुए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने अपना नया ड्रेस कोड लॉन्च किया है, जिसमें अब पारंपरिक लाल टोपी के साथ नीला रंग भी शामिल किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीले रंग को शामिल करना दलित वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करने की एक सोची-समझी रणनीति है।

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस नए ड्रेस कोड का अनावरण किया। अब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नए तेवर और कलेवर में नजर आएंगे। पार्टी के नए ड्रेस कोड में नीली शर्ट, पैंट और टी-शर्ट पर विशेष फोकस किया गया है। अखिलेश यादव ने पीडीए (PDA) फॉर्मूले के बाद अब रंगों की राजनीति के जरिए पार्टी को नई पहचान देने की कोशिश की है।

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने इस बदलाव की घोषणा की। पार्टी का मानना है कि यह नया लुक कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा और जनता के बीच पार्टी की एक नई छवि पेश करेगा। चुनाव से पहले सपा का यह कदम मास्टर स्ट्रोक साबित होगा या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल यह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी देखे

जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ के नारे, छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच बढ़ा विवाद

गुरुग्राम में बिजली संकट गहराया, कई इलाकों में 36 घंटे से सप्लाई ठप, औद्योगिक कामकाज प्रभावित

10 से ज्यादा गिरफ्तारियां, श्रद्धा दुबे से पूछताछ… आखिर शिवा शर्मा की मौत का सच क्या है?

मुंबई के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र

दिलजीत दोसांझ को मिली दिल्ली कॉन्सर्ट की परमिशन, फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, प्रोटेस्ट के बीच उठाया बड़ा कदम