Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

Shoaib Akhtar के भाई के जनाजे में दिखे लश्कर के आतंकी, दुनिया के सामने फिर खुली पाकिस्तान की पोल

Shoaib Akhtar
Shoaib Akhtar के भाई के जनाजे पर विवाद

शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर के जनाजे के वायरल वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की मौजूदगी को लेकर विवाद गहरा गया है, जिससे पाकिस्तान पर एक बार फिर आतंकियों को संरक्षण देने के आरोपों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के अंतिम संस्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैबा के राजनीतिक विंग के शीर्ष नेताओं और मुंबई हमले ( 26/11) के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबियों को कतार में खड़े होकर प्रार्थना करते देखा गया।

PMML के वीडियो से बढ़ा विवाद

शाहिद अख्तर का अंतिम संस्कार इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में किया गया। अंतिम संस्कार में खेल, राजनीति और स्थानीय समाज से जुड़े कई लोग शामिल हुए। इसी दौरान पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) द्वारा जारी एक वीडियो ने विवाद को जन्म दे दिया।

वीडियो में कुछ ऐसे लोगों को नमाज-ए-जनाजा में शामिल दिखाया गया है, जो की प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी है। वीडियो ने पाकिस्तान में आतंकियों को मिलने वाले खुले संरक्षण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताएं बढ़ा दी हैं कि पाकिस्तान में आतंकवादियों को किस तरह सुरक्षित पनाहगाह मिल रही है।

कौन-कौन लोग दिखे वीडियो में?

वायरल वीडियो और तस्वीरों में PMML के इस्लामाबाद प्रमुख इनाम-उर-रहमान कंबोह, उप महासचिव अब्दुल्ला तूर, क्षेत्रीय महासचिव हाफिज उमर, खिदमत समिति के अध्यक्ष अमजद भट्टी समेत कई अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सभी लोग नमाज-ए-जनाजा के दौरान कतार में खड़े होकर दुआ करते नजर आ रहे हैं, PMML को लेकर लंबे समय से यह आरोप लगते रहे हैं कि यह संगठन भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद से जुड़ा रहा है।

पाकिस्तान पर फिर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के कथित नेटवर्क और उनके प्रभाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आलोचकों का कहना है कि ऐसे दृश्य पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े करते हैं। हालांकि इन दावों पर संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दिल का दौरा पड़ने से हुई थी शाहिद अख्तर की मौत

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने भाई के निधन की जानकारी साझा करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया था, उन्होंने लिखा था कि उनके बड़े भाई अल्लाह के पास लौट गए हैं और नमाज-ए-जनाजा की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

शोएब अख्तर की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

भाई के निधन की पुष्टि के अलावा शोएब अख्तर ने अंतिम संस्कार में कथित रूप से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोगों की मौजूदगी को लेकर उठ रहे विवाद पर अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर जारी बहस के बीच उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

राहुल-खरगे की लाल किले से दुरी पर सियासत, सरकार ने दिखाया UPA के टाइम पर कहाँ बैठते थे जेटली-सुषमा

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,सिख कैदियों की रिहाई की मांग

झारखंड छात्र आंदोलन: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का पूरा गायन रोकने का इशारा किया? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई

‘भारत को विश्व गुरु बनाना है, मानवता के जीवन में सार्थक योगदान देने वाला राष्ट्र बनाना है’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले मोहन भागवत

Recommended Stories

राहुल-खरगे की लाल किले से दुरी पर सियासत, सरकार ने दिखाया UPA के टाइम पर कहाँ बैठते थे जेटली-सुषमा

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,सिख कैदियों की रिहाई की मांग

झारखंड छात्र आंदोलन: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का पूरा गायन रोकने का इशारा किया? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई

‘भारत को विश्व गुरु बनाना है, मानवता के जीवन में सार्थक योगदान देने वाला राष्ट्र बनाना है’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले मोहन भागवत