Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

ट्रम्प ने ईरान पर हमले की दी चेतावनी, डेडलाइन खत्म होते ही एक्शन के संकेत

Donald Trump ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दी गई समयसीमा अब खत्म होने की कगार पर है। इस डेडलाइन के साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया है, जिससे पूरी दुनिया की नजरें इस क्षेत्र पर टिकी हुई हैं।

फैसला लेने का अंतिम मौका

ट्रम्प ने साफ कहा है कि Iran को अब तुरंत फैसला लेना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान अमेरिका की शर्तें मान लेता है, तो इस टकराव को जल्दी खत्म किया जा सकता है। इसके लिए ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समय) तक का समय दिया गया, जो भारतीय समय के अनुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे तक है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की धमकी

ट्रम्प ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर ईरान पीछे नहीं हटता, तो उसके पावर प्लांट, पुल और अन्य महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास ऐसा प्लान है, जिससे ईरान को बेहद कम समय में भारी नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

“एक रात में तबाह हो सकता है ईरान”- ट्रंप

मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि ईरान को सिर्फ एक ही रात में गंभीर रूप से तबाह किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ ही घंटों में उसके प्रमुख पुल और पावर प्लांट को पूरी तरह नष्ट किया जा सकता है, जिससे देश की बुनियादी व्यवस्था ठप हो जाएगी।

वैश्विक चिंता बढ़ी

इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। अगर हालात बिगड़ते हैं, तो इसका असर सिर्फ मध्य पूर्व ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तेल सप्लाई पर भी पड़ सकता है।