भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

UPSC ESE 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 21 सितंबर से होगा पर्सनैलिटी टेस्ट

UPSC ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन (ESE) 2026 के इंटरव्यू शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होगा। उम्मीदवार पूरी जानकारी यहां देखें।
UPSC ESE 2026
UPSC ESE 2026 इंटरव्यू शेड्यूल जारी

UPSC ESE 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन परीक्षा में सफल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पर्सनैलिटी टेस्ट का दिन और समय चेक कर सकते हैं।

ESE 2026 के पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए कुल 1,336 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इंटरव्यू की शुरुआत 21 सितंबर 2026 से होगी और अक्टूबर में भी अलग-अलग तारीखों पर पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

इन तारीखों पर होंगे इंटरव्यू

UPSC ESE 2026 के पर्सनैलिटी टेस्ट सितंबर में 21, 22, 23, 24 और 25 सितंबर को होंगे। इसके बाद अक्टूबर में 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15, 16, 22, 23, 26, 27, 28 और 30 अक्टूबर को इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

इंटरव्यू दो शिफ्ट में होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे शुरू होगी। उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर के सामने निर्धारित तारीख और शिफ्ट के अनुसार ही उपस्थित होना होगा।

1,336 उम्मीदवार पर्सनैलिटी टेस्ट में होंगे शामिल

ESE मेन परीक्षा 2026 में सफल 1,336 उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग जल्द ही उम्मीदवारों के लिए ई-समन लेटर जारी करेगा, जिसे UPSC की वेबसाइट (https://www.upsc.gov.in/) से डाउनलोड किया जा सकेगा। UPSC ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख और समय में बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों को यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति दी जाएगी। यह सुविधा मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के सेकंड या स्लीपर क्लास के किराए तक सीमित होगी।

21 जून को हुई थी ESE मेन परीक्षा

Engineering Services Examination 2026 की मेन परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

ऐसे चेक करें UPSC ESE 2026 इंटरव्यू शेड्यूल

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर ESE 2026 इंटरव्यू शेड्यूल से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. जारी नोटिस में अपना नाम, रोल नंबर, इंटरव्यू की तारीख और शिफ्ट चेक करें।
  4. शेड्यूल डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

संबंधित खबरें

हरदोई में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

गाजियाबाद: पूर्व विधायक असलम चौधरी ने हटवाया अतिक्रमण, खुला डासना अंडरपास

हमीरपुर में ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त, कई ट्रक सीज, मचा हड़कंप

बदायूं: पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी, लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

BRICS 2026: पुतिन का भारत दौरा कन्फर्म, 11 सितंबर को PM मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता

Recommended Stories

हरदोई में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

गाजियाबाद: पूर्व विधायक असलम चौधरी ने हटवाया अतिक्रमण, खुला डासना अंडरपास

हमीरपुर में ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त, कई ट्रक सीज, मचा हड़कंप

बदायूं: पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी, लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

BRICS 2026: पुतिन का भारत दौरा कन्फर्म, 11 सितंबर को PM मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता