वाराणसी में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अपने प्रथम काशी आगमन पर वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध बाबा मार्कण्डेय महादेव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ जलाभिषेक और आरती कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
काशी दौरे के दौरान राज्यपाल मंदिर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
मंदिर के मुख्य प्रशासनिक पुजारी मुन्ना गुरुजी सहित अजय कुमार गिरि (रिंकू बाबा), हरिबंश कुमार गिरी (लालू बाबा), राघवेंद्र गिरी (सोलू गिरी) और अमन गिरी ने राज्यपाल को विधिवत दर्शन-पूजन कराया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।









