देश के अलग-अलग हिस्सों से अक्सर प्रशासनिक कर्मचारियों की मनमानी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला अब सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक होमगार्ड और महिला के बीच विवाद साफ देखा जा सकता है।
घटना के दौरान महिला और होमगार्ड के बीच तीखी नोकझोक हुई। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद गुस्से में आए होमगार्ड ने आपा खो दिया और महिला पर हाथ उठा दिया।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि होमगार्ड ने महिला को सड़क पर घसीटा और बेरहमी से उसकी पिटाई की। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है और कार्रवाई की मांग की जा रही है।