भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

कैथल में युवक पर जानलेवा हमला, गंडासी-लाठियों से किए वार, अस्पताल में भर्ती

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 10 लोगों ने मिलकर युवक पर लाठी-डंडों और गंडासियों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुजरने को लेकर हुई कहासुनी

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 12 निवासी सुनील ने बताया कि 22 मई को उनके घर पर एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। इसी दौरान गली से गुजरने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसे उस समय समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया था। पीड़ित के अनुसार, अगले दिन कुछ युवक, जिनमें साहिल, शुभम, अंकित, सौरव, सागर, अमन व अन्य शामिल बताए जा रहे हैं, इलाके में मौजूद थे। उसी दौरान रास्ते को लेकर फिर विवाद हुआ और स्थिति अचानक हिंसक हो गई।

गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

आरोप है कि कुछ समय बाद वही लोग हथियारों के साथ वापस आए और पीड़ित पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और गंडासियों से किए गए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत कैथल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे होश आया।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज

पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं चीका थाना के जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे

Recommended Stories