Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

दिवाली से पहले राहत: राजस्थान में महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा लाभ

Rajasthan News : राजस्थान सरकार ने **दीपावली** से पहले कर्मचारियों और पेंशनधारियों को **बड़ा तोहफ़ा** दिया है। मुख्यमंत्री **भजनलाल शर्मा** ने राज्य के कार्मिकों और पेंशनर्स के **महंगाई भत्ते (डीए)** में **3 प्रतिशत** की वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके तहत **सातवें वेतनमान** के अनुसार डीए **55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत** कर दिया गया है। यह वृद्धि **1 जुलाई 2025** से प्रभावी होगी, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को पिछली अवधि का **एरियर** भी मिलेगा।

आठ लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

इस फ़ैसले से क़रीब **8 लाख राज्य कर्मचारियों** और **4.40 लाख पेंशनर्स** को लाभ होगा। **पंचायत समिति और ज़िला परिषद** के कर्मचारियों को भी इस वृद्धि का फ़ायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसे कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में **संवेदनशील निर्णय** बताया।

बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता **अक्टूबर 2025** के वेतन में **नक़द भुगतान** किया जाएगा। इसके अलावा **1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक** का एरियर उनके **सामान्य प्रावधायी निधि खाते** में जमा होगा। पेंशनधारियों को भी इस अवधि के लिए **नक़द महंगाई राहत** दी जाएगी।

सरकार पर पड़ेगा 1230 करोड़ रूपए का वार्षिक वित्तीय भार

इस निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग **1230 करोड़ रुपए** का **वार्षिक वित्तीय भार** आएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा डीए में वृद्धि के बाद राजस्थान सरकार ने **बिना विलंब किए** इसे लागू किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस कदम से कर्मचारियों और पेंशनर्स को **आर्थिक राहत** मिलेगी और दिवाली का त्यौहार उनके लिए और भी ख़ुशी लेकर आएगा।

यह भी पढ़ें : पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू, इंडिगो ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन होगी पहली उड़ान…