नोरा फतेही कितनी शानदार डांसर हैं ये आप सभी जानते हैं लेकिन इस बार उनके एक गाने से उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। नोरा के लेटेस्ट गाने सरके चुनर तेरी सरके गाने के बोल काफी अश्लील और डबल मीनिंग वाले हैं साथ ही डांस के स्टेप्स भी काफी बोल्ड बताए जा रहे हैं। ट्रोलर्स सोशल मीडिया पर गाने को लेकर लिख रहे हैं कि आप परिवार के सामने ना इस गाने को देख सकते हैं और ना सुन सकते हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या भारत में सेंसर बोर्ड है या नहीं? एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या ये गाना किसी सार्वजनिक स्थान पर बजाया गया तो कितनी लड़कियां और महिलाएं इससे असहज होंगी। नई पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
तमाम ट्रोलिंग के बाद गाने को यूट्यूब पर प्राइवेट कर दिया गया है। हालांकि ट्रोलिंग अभी भी रूक नहीं रही है कई यूजर्स अब भी गाने के बोल की अश्लीलता को लेकर बॉलीवुड को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और ”कला’ और ‘अश्लीलता’ के बीच का अंतर बताते हुए लिख रहे हैं कि एक पतली सी रेखा जो कभी हुआ करती थी इस गाने ने उसे पूरी तरह मिटा दिया है’।पहले लोग भोजपुरी गाने को लेकर दोष देते थे लेकिन अब बॉलीवुड खुद अश्लील गाने बनाने लगा है इस आइटम सॉन्ग पर तुरंत प्रतिबंध लगाओ।
अरमान मलिक ने गाने को लेकर कहा- सॉन्ग राइटिंग का गिरा स्तर
आपको बता दें इस गाने को नोरा फतेही के साथ-साथ संजय दत्त पर भी फिल्माया गया है जिसे 15 मार्च को इसे रिलीज किया गया था जैसे ही इसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हंगामा मच गया। बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर में से एक अरमान मलिक ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है, अरमान ने एक्स पर लिखा-ये गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखा और मैंने इसे रीप्ले किया, सिर्फ ये सुनिश्चित करने के लिए कि क्या मैं सही सुना या नहीं। दुख की बात है कि कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का स्तर इतना गिर गया है।
गाने पर प्रतिबंध लगने की तेज हुई मांग
अरमान के अलावा नेशनल ह्यूमर राइट्स कमीशन के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी इस गाने पर अपनी नाराजगी को जाहिर किया है उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा,’कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर ये देख सकता है?’बॉलीवुड में नैतिकता की अपेक्षा तो है ही नहीं परंतु सेंसर बोर्ड द्वारा अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है। ये मानसिक रोगी अपनी मनोविकृतियों से पीढ़ीयों को बर्बाद कर रहे हैं हम इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे, कार्यवाही हेतु नोटिस जारी कर रहे हैं।’









