Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

दिल्ली: पिस्टल से रील बनाना पड़ा युवक को महंगा, वीडियो बनाते वक्त चली गोली से हुई दर्दनाक मौत

Reel का शौक युवाओं पर इस कदर हावी हो गया है कि अब उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं रही। पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां रील बनाने के दौरान एक युवक की जान चली गई। युवक पिस्टल के साथ वीडियो बना रहा था और जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

गोली लगने से युवक की मौके पर मौत

घटना 16 मार्च 2026 की है। पुलिस को दल्लूपुरा इलाके में रहने वाले पवन कुमार के गोली लगने की सूचना मिली। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल पवन को धर्मशिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गोली उसके सीने के बाईं ओर लगी और सीधे दिल तक पहुंच गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेजा गया है।

लाइसेंसी पिस्टल से बना रहा था वीडियो

जांच में सामने आया कि पवन अपने चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल से वीडियो बना रहा था। उसने पिस्टल में मैगजीन डाली और उसे अपने सीने से सटा लिया। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उसके दिल में जा लगी।

मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ पूरा हादसा

पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल और अन्य अहम सबूत बरामद किए हैं। मोबाइल फोन में इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुटी हैं और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

19 सेकंड के वीडियो में कैद हुआ खौफनाक पल

वायरल वीडियो करीब 19 सेकंड का है, जिसमें पवन पहले मैगजीन में गोलियां भरता है और फिर पिस्टल लोड करता दिखाई देता है। वीडियो में पीछे से किसी व्यक्ति की आवाज भी सुनाई देती है, जो उसे निर्देश देता नजर आता है। इसी दौरान पवन पिस्टल को अपने सीने से सटाता है और ट्रिगर दबाते ही गोली चल जाती है, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ता है।

घटना के बाद परिवार में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिवार में मातम पसरा हुआ है और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय वहां और कौन मौजूद था।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories