Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना रिलीज, अक्षरा सिंह संग अक्षय कुमार ने लगाए भोजपुरी तड़के

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म के टीजर के बाद अब इसका नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस गाने में Akshay Kumar पहली बार भोजपुरी अंदाज में नजर आ रहे हैं।

अक्षरा सिंह के साथ दिखा अक्षय का देसी अंदाज

नए गाने में Akshara Singh और अक्षय कुमार की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गाने में अक्षय लंबे बाल, हल्की दाढ़ी और देसी लुक में दिखाई दे रहे हैं, जबकि अक्षरा सिंह साड़ी में भोजपुरी स्टाइल का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। गाने की पूरी थीम भोजपुरी रंग में रंगी हुई है। इसके बोल भी भोजपुरी अंदाज में लिखे गए हैं, जिस पर दोनों कलाकारों ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी है।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा गाना

‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस गाने की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अक्षय कुमार के नए अंदाज को मजेदार और एंटरटेनिंग बताया है। कुछ फैंस का कहना है कि बॉलीवुड और भोजपुरी का यह मेल काफी अलग और फ्रेश लग रहा है। वहीं अक्षरा सिंह की मौजूदगी ने भोजपुरी दर्शकों का उत्साह भी बढ़ा दिया है।

इन कलाकारों से सजी है फिल्म

Welcome to the Jungle में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी (Suniel Shett), दिशा पाटनी (Disha Patani), जैकलिन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), अरशद वारसी (Arshad Warsi), परेश रावल (Paresh Rawal), रविना टंडन (Raveena Tandon) और जॉनी लीवर (Johnny Lever) जैसे कलाकार शामिल हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म का निर्देशन Ahmed Khan ने किया है। यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज