भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

116 बेटियों को मिला ‘सुरक्षा कवच’, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ा अभियान

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 116 बेटियों को HPV वैक्सीन लगाई गई। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के खतरे से बचाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। देशभर में HPV टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है।
प्रेम शंकर सिंह, मैनेजिंग एडिटर, भारत अपडेट

गाजियाबाद, 22 अगस्त 2026: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शनिवार को वसुंधरा स्थित वसुंधरा अस्पताल में प्रभा रस्तोगी कैंसर रिसर्च चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में नि:शुल्क टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 116 बच्चियों का HPV टीकाकरण किया गया।

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि ये नि:शुल्क टीकाकरण अभियान 9 से 26 वर्ष तक की कन्याओं के लिए प्रत्येक माह आयोजित किया जाता है। 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को दो टीके, जबकि 15 से 26 वर्ष की युवतियों को निर्धारित अंतराल पर तीन टीके लगाए जाते हैं। अभियान का उद्देश्य एचपीवी संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति परिवारों में जागरूकता बढ़ाना है।

ACP सूर्यबली मौर्य ने की अभियान को आगे बढ़ाने की अपील

कार्यक्रम में इंदिरापुरम सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य अपनी टीम के साथ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए इसके प्रचार-प्रसार में समाज के लोगों से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह अपने विभाग में नव नियुक्त महिला कर्मियों को भी सर्वाइकल कैंसर और टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

विशिष्ट अतिथि प्रेम शंकर सिंह ने बताई मीडिया की जिम्मेदारी

कार्यक्रम में भारत अपडेट के मैनेजिंग एडिटर एवं विशिष्ट अतिथि प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया को सिर्फ खबर दिखाने तक सीमित न रहकर टीकाकरण और बचाव की सही जानकारी घर-घर तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ने से अधिक परिवार समय रहते अपनी बेटियों के टीकाकरण के लिए आगे आएंगे। प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि मीडिया, डॉक्टर और सामाजिक संस्थाएं मिलकर इस अभियान को जनआंदोलन बना सकती हैं।

समय पर टीकाकरण और जागरूकता जरूरी: डॉ. ग्रिजेश रस्तोगी

कार्यक्रम में डॉ. ग्रिजेश रस्तोगी ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में HPV टीकाकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समय रहते टीकाकरण और सही जानकारी बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टीकाकरण जरूर करवाएं।

वहीं डॉ. विनीता रस्तोगी ने भी सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बीमारी के इलाज से बेहतर है कि समय रहते उसकी रोकथाम पर ध्यान दिया जाए।

कार्यक्रम में विपिन भारद्वाज, सविता यादव, संजय रस्तोगी, एडवोकेट अंशुल वालिया, अध्यक्ष प्रिंसेस पार्क इंदिरापुरम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर गौरव मिश्रा ने जल संरक्षण के महत्व को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
आयोजकों ने कहा कि टीकाकरण, नियमित जांच और जागरूकता के जरिए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। ऐसे नि:शुल्क अभियान बेटियों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

संबंधित खबरें

बीजेपी बैठक मे PM मोदी ने कहा- संगठनात्मक बैठक में नए विचारों पर मंथन, पार्टी को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर

मथुरा में FSDA की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी दूध से भरा टैंकर पकड़ा, 2000 लीटर दूध नष्ट

ट्रेन में सामान बेचने वाला वेंडर बोलता है 19 भाषाएं, वायरल वीडियो

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Recommended Stories

बीजेपी बैठक मे PM मोदी ने कहा- संगठनात्मक बैठक में नए विचारों पर मंथन, पार्टी को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर

मथुरा में FSDA की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी दूध से भरा टैंकर पकड़ा, 2000 लीटर दूध नष्ट

ट्रेन में सामान बेचने वाला वेंडर बोलता है 19 भाषाएं, वायरल वीडियो

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी