देशभर की 4,123 विधानसभा सीटों पर BJP का सेवा दूत अभियान, 25 दिन जनता के बीच रहेंगे नेता

BJP

भारतीय जनता पार्टी देशभर में एक बड़े जनसंपर्क और संगठनात्मक अभियान की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा 1 से 25 दिसंबर 2026 तक ‘सेवा दूत’ अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत देश की सभी 4,123 विधानसभा सीटों को कवर करने की योजना है। अभियान में जनसेवा के साथ संगठन की जमीनी स्थिति और स्थानीय राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों का भी आकलन किया जाएगा।