Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

आंखों के सामने रामगंगा में बह गया भाई, खुद पिलर पर चढ़कर बचाई जान

रामगंगा नदी हादसा

रामगंगा नदी में नहाने गए दो भाइयों में बड़ा भाई तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया, जबकि छोटे भाई ने किसी तरह नदी के पिलर पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

मुरादाबाद: रामगंगा नदी में नहाने गए दो भाइयों में बड़ा भाई तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया, जबकि छोटे भाई ने किसी तरह नदी के पिलर पर चढ़कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

नहाने के दौरान हादसा, तेज बहाव में बह गया युवक

यह हादसा बुधवार को अगवानपुर क्षेत्र के रामगंगा नदी स्थित चट्टा घाट पर हुआ। अमरोहा के दरबारे कला मोहल्ले निवासी आसिफ (25) अपने छोटे भाई अदनान और दो साथियों तसब्बूर खान व फरीद के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया गया कि गांव में ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण दो दिनों से बिजली नहीं थी, जिससे उनका काम बंद था। खाली समय में सभी ने नदी में नहाने का फैसला किया। साथी तसब्बूर के मुताबिक, चारों शुरुआत में कम पानी वाले हिस्से में नहा रहे थे, लेकिन आसिफ धीरे-धीरे आगे बढ़ गया। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से वह नदी में बहने लगा।

भाई को बचाने की कोशिश, खुद पिलर पर चढ़कर बचाई जान

आसिफ को बहता देख उसका छोटा भाई अदनान और साथी तसब्बूर उसे बचाने के लिए नदी में आगे बढ़े। अदनान काफी दूर तक भाई के पीछे गया, लेकिन तेज बहाव और थकान के कारण उसकी भी जान खतरे में पड़ गई। किसी तरह उसने नदी के एक पिलर पर चढ़कर खुद को सुरक्षित किया और शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी।

तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, नहीं मिला कोई सुराग

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अभिनव द्विवेदी, थाना प्रभारी मनीष सक्सेना और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही आसिफ की पत्नी अपनी 11 महीने की बेटी आयत और अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

आज फिर चलेगा सर्च अभियान

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अंधेरा होने के कारण बुधवार शाम को सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। गुरुवार सुबह एनडीआरएफ और पुलिस की टीम दोबारा नदी में तलाश अभियान शुरू करेगी।

संबंधित खबरें

ईरान-अमेरिका युद्ध क्यों नहीं रुका? उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का आरोप, इजरायली सरकार के कुछ लोग

पुरी रथयात्रा में भीड़ के दबाव से भगदड़, करीब 100 श्रद्धालु घायल और एक की

गाजियाबाद में संपत्ति विवाद के चलते बेटे ने की पिता हत्या की, आरोपी फरार और

चुनाव आयोग ने दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना और पंजाब में SIR अभियान की समय सीमा बढ़ाई,

रामगंगा नदी में नहाने गए दो भाइयों में बड़ा भाई तेज बहाव की चपेट में

पुणे पुलिस ने कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित

संसद सचिवालय ने मानसून सत्र से पहले सांसदों को स्मार्ट गैजेट्स और प्रदर्शन से दूर

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, अब ट्रेन टिकट बुकिंग हुई आसान सिर्फ 5 स्टेप

परिसीमन बिल के लिए NDA को चाहिए दो-तिहाई बहुमत, शरद पवार के समर्थन से बदल

PoK में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार को 21 जुलाई तक अल्टीमेटम दिया, फिलहाल लॉन्ग मार्च

बिहार में MVI समिता और प्रेमी अजीत की साजिश में बिजली कर्मचारी देव कुमार की

सोनम वांगचुक का 19वां दिन अनशन में, स्वास्थ्य कमजोर लेकिन आंदोलन जारी, समर्थकों से 20