परिसीमन बिल पर शरद पवार का बड़ा ऐलान, मोदी सरकार को समर्थन देगी NCP!

संसद सत्र से पहले NCP ने परिसीमन विधेयक को लेकर बड़ा ऐलान किया है. पार्टी ने कहा है कि वह परिसीमन के प्रस्ताव का समर्थन करेगी..
पीएम मोदी और शरद पवार
पीएम मोदी और शरद पवार

संसद की आगामी बैठक से पहले परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड ने परिसीमन के समर्थन का ऐलान किया है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद आव्हाड ने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है और उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी.

‘आज नहीं तो कल परिसीमन करना ही पड़ेगा’- जितेंद्र आव्हाड

जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार परिसीमन किया जाना है. उन्होंने दावा किया कि सुप्रिया सुले और पार्टी के सांसदों ने इस संबंध में फैसला लिया है और उनकी पार्टी परिसीमन का समर्थन करेगी.

आव्हाड ने आगे कहा, ”उस समय हमारी पार्टी के रुख को लेकर बातचीत नहीं हो रही थी, बल्कि इस बात पर चर्चा हो रही थी कि परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है और इसे करना ही पड़ता है, आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों परिसीमन करना ही पड़ेगा.”

परिसीमन विधेयक पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

संसद की आगामी बैठक और प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर एनसीपी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ”मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, सत्र की घोषणा हो गई है, लेकिन मेरे पास इसका एजेंडा नहीं है. हमारी पार्टी बेहद अनुशासित है. जब संसद की कार्यवाही की तारीखों की घोषणा होती है, तो हमारे वरिष्ठ नेता अमोल कोल्हे व्हिप जारी करते हैं. मैंने अभी तक विधेयक नहीं देखा है, तो मैं इस पर पार्टी का रुख कैसे बता सकती हूं?” इसके साथ ही सुप्रिया सुले ने अपनी पार्टी की पहचान को लेकर भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी कोई गुट नहीं, बल्कि एक राजनीतिक दल है.

केंद्र सरकार के लिए अहम हो सकता है NCP का समर्थन

लोकसभा में शरद पवार की पार्टी के आठ सांसद हैं. ऐसे में यदि पार्टी प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के पक्ष में मतदान करती है, तो संविधान संशोधन के लिए आवश्यक विशेष बहुमत जुटाने की केंद्र सरकार की कोशिशों को मदद मिल सकती है.

संबंधित खबरें

परिसीमन बिल पर शरद पवार का बड़ा ऐलान, मोदी सरकार को समर्थन देगी NCP!

‘हिटमैन’ फिर बने MI के कप्तान, नीता अंबानी ने जताई खुशी, आधिकारिक ऐलान

UPPCS-2025 पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा जारी होगा प्रीलिम्स का रिजल्ट!

अनन्या पांडे की ‘Bae’ फिर मचाएगी धमाल, सीजन 2 का नया पोस्टर OUT

दीपाथून विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त, मंदिर ट्रस्टियों को किया निलंबित

Recommended Stories