भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, दूध में नींद की गोलियां देकर पति को सांप से डसवाया, मेरठ पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

मेरठ में पत्नी और उसके प्रेमी ने नींद की गोलियां और जहरीला सांप इस्तेमाल कर पति की हत्या की, चार आरोपी गिरफ्तार।
पति को सांप से डसवाया
पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्कूल संचालक की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, स्कूल संचालक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और दो सपेरों के साथ मिलकर की. आरोप है कि पहले पति को दूध में नींद की गोलियों की ओवरडोज दी गई और फिर जहरीला सांप कंबल में छोड़कर उसे डसवाया गया. मामले में पुलिस ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी और दो सपेरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सुबह अस्पताल पहुंची पत्नी, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना शुक्रवार सुबह की है. स्कूल संचालक का शव मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र स्थित किराए के मकान में बिस्तर पर मिला. इसके बाद पत्नी और परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान मृतक के दाएं पैर पर सांप के काटने के निशान मिले. परिजनों ने शुरुआत से ही पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

कॉल डिटेल से खुला राज

पुलिस ने जब मृतक और उसकी पत्नी की कॉल डिटेल खंगाली तो स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार से लगातार बातचीत सामने आई. शक गहराने पर तुषार से पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने पूरी साजिश कबूल कर ली. जांच में सामने आया कि पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने दो सपेरों की मदद से जहरीला सांप मंगवाया. आरोप है कि पहले मृतक को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई गईं और फिर बेहोशी की हालत में उसके कंबल में सांप छोड़ दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

पत्नी ने क्या बताया?

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पत्नी ने दावा किया कि वह रात करीब दो बजे अपने छह वर्षीय बेटे को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब वह कमरे में लौटी तो पति को कई बार आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। चादर हटाने पर उसे सांप दिखाई दिया, जिसके बाद वह चीखने लगी हालांकि, पुलिस जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इस बयान पर संदेह जताया गया।

लव मैरिज के सात साल बाद हत्या

मृतक अतुल कुमार (32) बहसूमा थाना क्षेत्र के भंडोरा गांव के रहने वाले थे। वह पत्नी दामिनी और छह वर्षीय बेटे के साथ हस्तिनापुर में किराए के मकान में रहते थे। दोनों ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था और पिछले चार वर्षों से ‘कृष्ण किड्स प्ले स्कूल’ का संचालन कर रहे थे, जहां करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में स्कूल वैन ड्राइवर तुषार, मृतक की पत्नी दामिनी और दो सपेरों सोनू एवं उदय को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य और नमूने भी जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अजय देवगन की ‘शैतान’ को पछाड़ने से सिर्फ 2 करोड़ दूर

Kaushambi Blast: एक धमाका और उजड़ गया गया प्रसाद का परिवार, 4 बच्चों की मौत

वैश्विक संकट के बीच भारत की GDP ने चौंकाया, 7.8% की ग्रोथ पर PM मोदी खुश, विपक्ष ने उठाए सवाल

रूस-चीन से नजदीकी के बावजूद भारत किसी गुट में क्यों नहीं? पूर्व विदेश सचिव ने बताई वजह

‘देवभूमि की सामाजिक संस्कृति समझे बिना राजनीति कर रहे राहुल गांधी’, BJP का पलटवार

Recommended Stories

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अजय देवगन की ‘शैतान’ को पछाड़ने से सिर्फ 2 करोड़ दूर

Kaushambi Blast: एक धमाका और उजड़ गया गया प्रसाद का परिवार, 4 बच्चों की मौत

वैश्विक संकट के बीच भारत की GDP ने चौंकाया, 7.8% की ग्रोथ पर PM मोदी खुश, विपक्ष ने उठाए सवाल

रूस-चीन से नजदीकी के बावजूद भारत किसी गुट में क्यों नहीं? पूर्व विदेश सचिव ने बताई वजह

‘देवभूमि की सामाजिक संस्कृति समझे बिना राजनीति कर रहे राहुल गांधी’, BJP का पलटवार