कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में अभिजीत दीपके, नेहा बोरा को भी डिटेन किया गया……

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम से पहले हिरासत में ले लिया.
अभिजीत दिपके
अभिजीत दिपके सीपी जाने के लिए घर से निकले थे.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम से पहले हिरासत में ले लिया. सामने आए वीडियो में दीपके, शरद पवार गुट के प्रवक्ता अनीश गवंडे के घर से तिरंगा लेकर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पुलिस उन्हें रोकती है और बताती है कि उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया जा रहा है.

वीडियो में दीपके पुलिस से हिरासत में लेने की वजह पूछते हैं. पुलिसकर्मी उन्हें बताते हैं कि संबंधित इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है और वे वहां नहीं जा सकते. इस पर दीपके सवाल उठाते हैं कि जब उन्होंने अभी कोई कानून नहीं तोड़ा है, तो उन्हें हिरासत में कैसे लिया जा सकता है.

पुलिस से बोले अभिजीत दीपके- ‘तो कहीं और बता दीजिए’

वीडियो में पुलिसकर्मी के धारा 163 लागू होने की बात कहने पर दीपके कहते हैं, “तो कहीं और बता दीजिए।” इस पर पुलिसकर्मी जवाब देता है, “कहीं और बता देंगे. अभी डिटेन कर रहे हैं.”

इसके बाद दीपके कहते हैं, “सर, अभी तो मैंने कोई लॉ ब्रेक ही नहीं किया है. मैं आपसे पूछ रहा हूं कि कहां जा सकता हूं. मैंने कोई लॉ ब्रेक ही नहीं किया है. आप डिटेन कैसे कर सकते हैं… मैं अकेला हूं.”

वीडियो में पुलिस और दीपके के बीच इसी बात को लेकर बातचीत होती दिखाई देती है. पुलिस की ओर से हिरासत की विस्तृत वजह और आगे की कार्रवाई को लेकर अलग से जानकारी सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी.

नेहा बोरा भी हिरासत में, मंडी हाउस से मार्च निकालने की कर रही थीं तैयारी

दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के बीच AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, वह मंडी हाउस से मार्च का नेतृत्व करने की तैयारी कर रही थीं। पुलिस ने मार्च शुरू होने से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया।

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “विनाश काले विपरीत बुद्धि. मोदी जी, आप तिरंगे से इतना क्यों डरते हैं? अभिजीत दीपके को हिरासत में लेकर क्या हासिल करोगे आप? आंदोलन और बढ़ेगा, तिरंगा और लहराएगा?”

संजय सिंह ने हिरासत की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे तिरंगा कार्यक्रम से जोड़कर केंद्र सरकार की आलोचना की.

क्या है ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम?

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शाम 5 बजे ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया था. इस कार्यक्रम के जरिए तिरंगा लेकर विरोध दर्ज कराने की अपील की गई थी.

यह कार्यक्रम चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद तथा CJP के विरोध प्रदर्शनों के बीच आयोजित किया जाना था. दीपके की हिरासत के बाद कार्यक्रम को लेकर आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है.

संबंधित खबरें

दीपके हिरासत में, फिर भी तिरंगा मार्च पर CJP का क्या है रुख?

कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में अभिजीत दीपके, नेहा बोरा को भी डिटेन किया गया……

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दीपके को थमाया नोटिस

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

अनंत सिंह का विवादित बयान! बोले- “हम नीतीश के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए”

Recommended Stories

दीपके हिरासत में, फिर भी तिरंगा मार्च पर CJP का क्या है रुख?

कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में अभिजीत दीपके, नेहा बोरा को भी डिटेन किया गया……

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दीपके को थमाया नोटिस

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

अनंत सिंह का विवादित बयान! बोले- “हम नीतीश के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए”