Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, नाले में गिरा सरिया से भरा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला के पास जीटी रोड पर सरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और जीटी रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद नाले में गिरा ट्रक

पुलिस के मुताबिक, हादसा 21 जुलाई सुबह करीब 6 बजे हुआ। गाजियाबाद से दादरी जा रहा सरिया से लदा ट्रक अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से पहले सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराया और फिर सीधे गहरे नाले में जा गिरा।

केबिन में घुसा सरिया, चालक की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में लदा भारी सरिया केबिन को चीरते हुए आगे निकल आया। इसी दौरान सरिया चालक के शरीर के आर-पार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि चालक को चलते समय झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ।

दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलते ही बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। नाले में फंसे ट्रक और चालक के शव को बाहर निकालने में करीब दो घंटे का समय लगा। मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी 28 वर्षीय आमिर के रूप में हुई है।

हादसे से जीटी रोड पर लगा लंबा जाम

दुर्घटना के कारण जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाकर सड़क को साफ कराया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

PM आवास LIVE : राहुल-अखिलेश को मॉडल टाउन, प्रियंका को मंदिर मार्ग ले गई पुलिस, PHQ के बाहर भारी सुरक्षा तैयार

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया

गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल: प्रॉपर्टी विवाद में दो बेटों ने की माता-पिता की हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

मौसम का महाअलर्ट! दिल्ली-UP, बिहार से हिमाचल तक कल आफत की बारिश, 16 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पहले अपाहिज बनाने की थी साजिश, फिर रची हत्या की योजना; जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

Recommended Stories