Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

CJP प्रदर्शन के चलते आज भी बंद रहेंगे 16 मेट्रो स्टेशन, DMRC ने जारी की सूची

जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन गुरुवार को भी बंद रहेंगे। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और समय पहले निकलने की सलाह दी गई है।
दिल्ली
CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद
Delhi Metro Update: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जारी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को भी सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। स्टेशनों के बंद रहने से यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह 7:30 बजे से लागू रहेगा आदेश

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक ये सभी स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को इन स्टेशनों से प्रवेश या निकास की अनुमति नहीं होगी।

ये 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केंद्रीय सचिवालय
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम

लगातार दूसरे दिन बंद रहे स्टेशन

बुधवार को भी सुरक्षा कारणों से यही 16 मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए थे। इससे पहले 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ समेत पांच मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद किया गया था।

यात्रियों को हो रही परेशानी

लगातार मेट्रो स्टेशन बंद रहने के कारण दिल्ली-एनसीआर में रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए DMRC ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले नवीनतम अपडेट देखने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।

संबंधित खबरें

कनॉट प्लेस में आज शाम 6:30 बजे बंद होंगे दफ्तर और रेस्टोरेंट, NDMC की सलाह पर NDTA का बड़ा फैसला

CJP प्रदर्शन की विदेशी फंडिंग पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई कल, NIA जांच की मांग वाली PIL पर विचार को तैयार कोर्ट

धरना-प्रदर्शनों से व्यापार पर असर: CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, बाहरी दिल्ली में ‘परमानेंट प्रोटेस्ट जोन’ बनाने की मांग

NEET पेपर लीक केस: 4 राज्यों में बनेंगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, नए नकल विरोधी कानून के तहत होगी सख्त कार्रवाई

राम मंदिर में दान चोरी के बाद बड़ा बदलाव: अब केवल SBI के स्थायी कर्मचारी गिनेंगे चढ़ावे की नकदी

Recommended Stories