अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर सरकार का एक्शन, 25 नवंबर तक सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया है. उन्हें 25 नवंबर तक आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है.
अनंत सिंह
अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर सरकार का एक्शन

बिहार की राजनीति में अनंत सिंह के परिवार से जुड़ी गतिविधियों के बीच उनकी पत्नी नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है. सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी नोटिस में उन्हें 25 नवंबर 2026 तक पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है. नीलम देवी को पटना के मॉल रोड पर स्थित सरकारी आवास संख्या-1 आवंटित किया गया था. उन्हें यह बंगला उप मंत्री का दर्जा मिलने के आधार पर दिया गया था। अब भवन निर्माण विभाग ने उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर आवास खाली करने को कहा है.

20 सूत्रीय समिति से भी हटाई गईं नीलम देवी

इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) की अनुशंसा पर नीलम देवी को 20 सूत्रीय समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया था. सोमवार को उनके समिति से हटाए जाने की खबर सामने आने के कुछ ही घंटों बाद सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भी जारी हो गया. एक ही दिन में हुई इन दोनों कार्रवाइयों के बाद बिहार की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

क्या लिखा गया आदेश पत्र में?

आदेश पत्र में लिखा हैं कि- निदेशानुसार उपर्युक्त विषयक प्रासंगिक पत्र के संबंध में कहना है कि भवदीया को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के माननीय सदस्य के रूप में उप मंत्री का दर्जा प्राप्त होने के कारण पूर्व में विभागीय कार्यालय आदेश सं0-73, दिनांक-19.05.2026 द्वारा आवास सं0-01, मॉल रोड, पटना आवंटित किया गया था. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग अधिसूचना सं0-578, दिनांक-26.10.2026 द्वारा भवदीया का सदस्य, राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के रूप में मनोनयन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है. उल्लेखनीय है कि आवास आवंटन (पटना केन्द्रीय पूल) नियमावली, 1986 के नियम-11 (2) 1 के तहत सेवा की समाप्ति के उपरांत आवास दखल में रखने की अनुमान्य अवधि मात्र एक माह है, जो दिनांक-25.11.2026 को समाप्त हो रही है. अतः अनुरोध है कि पटना केन्द्रीय पूल का आवास सं0-01, मॉल रोड, पटना दिनांक-25 11 2026 तक रिक्त करने की कृपा की जाए.

संबंधित खबरें

यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश गिरफ्तार, 100 करोड़ के कथित घोटाले में कार्रवाई

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर सरकार का एक्शन, 25 नवंबर तक सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

खरगे के ‘बाप’ वाले बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, माफी और इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने भी किया पलटवार

‘घुसपैठियों से इतना प्यार क्यों?’ अखिलेश यादव और कांग्रेस पर बरसे CM योगी

Recommended Stories