Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

CJP Jantar Mantar Protest: लोहे की शीट्स, कीलों और 7-लेयर बैरिकेडिंग से जंतर-मंतर की अभेद्य किलाबंदी, संसद मार्ग बना हाई सिक्योरिटी जोन

जंतर-मंतर और संसद मार्ग के बीच सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पूरे इलाके में छह से सात लेयर की बैरिकेडिंग लगाई गई है और संसद मार्ग की ओर लगातार बढ़ रही भीड़ पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है। पढ़े पूरी रिपोर्ट.....
CJP Jantar Mantar Protest
CJP Jantar Mantar Protest

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग और आसपास के पूरे इलाके को अभेद्य सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सड़क पर लोहे की मोटी शीट्स बिछाकर उन्हें बड़ी-बड़ी कीलों और पेंचों से मजबूती से जड़ दिया गया है। साथ ही बैरिकेड्स को लोहे की चेन और रस्सियों से आपस में बांध दिया गया है, ताकि उन्हें हटाना या गिराना संभव न हो।

जंतर-मंतर और संसद मार्ग के बीच सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पूरे इलाके में छह से सात लेयर की बैरिकेडिंग लगाई गई है और संसद मार्ग की ओर लगातार बढ़ रही भीड़ पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (जॉइंट सीपी) विजय सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। बैरिकेडिंग को नए तरीके से मजबूत किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) आवश्यक सुरक्षा उपाय कर रही है।

पुलिस ने बैरिकेडिंग को तीन अलग-अलग सुरक्षा घेरों में लगाया है। सभी बैरिकेड्स को लोहे की चेन और मजबूत रस्सियों से जोड़ा गया है, ताकि किसी एक बैरिकेड को हटाने की कोशिश होने पर पूरी संरचना मजबूती से अपनी जगह बनी रहे।

बैरिकेड्स के नीचे लोहे की शीट्स लगाकर उन्हें स्टील एंगल और बड़ी कीलों की मदद से सीधे सड़क में फिक्स किया गया है। कई स्थानों पर कीलें ठोकते समय मुड़ भी गईं, लेकिन उन्हें दोबारा मजबूती से सड़क में जड़ दिया गया, ताकि बैरिकेड्स को किसी भी हाल में पीछे न धकेला जा सके।

पुलिस का कहना है कि इन इंतजामों का उद्देश्य किसी भी संभावित हिंसक स्थिति में प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने से रोकना है। यही व्यवस्था संसद मार्ग की पूरी लंबाई में लागू की गई है, जिससे पूरा इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील हो गया है।

संबंधित खबरें

योगी का प्रशासनिक कौशल आया काम, देश में तनाव- आंदोलन के बीच यूपी रहा शांत

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला

CJP ने खत्म किया जंतर-मंतर का आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी तीनों मांगें मानीं

देश के अगले शिक्षा मंत्री होंगे देवेंद्र फडणवीस? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच संजय राउत का बड़ा दावा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुलने लगे दिल्ली मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक समेत कई प्रमुख स्टेशन फिर हुए चालू

Recommended Stories

योगी का प्रशासनिक कौशल आया काम, देश में तनाव- आंदोलन के बीच यूपी रहा शांत

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला

CJP ने खत्म किया जंतर-मंतर का आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी तीनों मांगें मानीं

देश के अगले शिक्षा मंत्री होंगे देवेंद्र फडणवीस? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच संजय राउत का बड़ा दावा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुलने लगे दिल्ली मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक समेत कई प्रमुख स्टेशन फिर हुए चालू