यूपी में रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का बहनों को तोहफा, 6 दिनों तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

यूपी रोडवेज रक्षाबंधन

लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विशेष परिवहन व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 26 अगस्त से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रमुख रूटों पर बसों की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप रक्षाबंधन पर बहनों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। त्योहार से पहले और बाद में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम को अधिकतम बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्वांचल के रूटों पर बढ़ेंगी अतिरिक्त बसें

पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर यात्रियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए इन मार्गों पर अतिरिक्त सेवाएं बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। यात्रियों की मांग के अनुसार लखनऊ, कानपुर और अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए भी अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।

बस अड्डों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

सरकार ने केवल बसों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ बस स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश भी दिए हैं। सभी बसों और बस अड्डों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

यात्रियों को बसों के संचालन और उपलब्धता की जानकारी देने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी संचालित किया जाएगा। भीड़ वाले बस स्टेशनों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती रहेगी, जबकि डिपो और क्षेत्रीय अधिकारी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेंगे।

दिल्ली से पूर्वांचल तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन. सिंह ने क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को यात्रियों की मांग के अनुसार बसों का संचालन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुए पूर्वी क्षेत्रों तथा दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बस संचालन में जरूरत के मुताबिक मौजूदा प्रतिबंधों में छूट देने का प्रावधान किया गया है।

इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता बढ़ाना और यात्रियों को लंबे समय तक बस का इंतजार करने से बचाना है।

चालक-परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन

रक्षाबंधन के दौरान लगातार सेवाएं देने वाले परिवहन कर्मचारियों के लिए सरकार ने प्रोत्साहन योजना भी लागू की है। छह दिनों में निर्धारित शर्तों के तहत 1,800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले पात्र चालक-परिचालकों को ₹1,200 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

संविदा चालक-परिचालकों के लिए 1,800 किलोमीटर से अधिक संचालन पर अतिरिक्त दूरी के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया गया है।

तकनीकी कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

छह दिनों तक डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में प्रतिदिन उपस्थित रहने वाले पात्र तकनीकी कर्मचारियों को ₹500 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

हालांकि, चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना की पात्रता 64 प्रतिशत से अधिक लोड फैक्टर से जुड़ी होगी। वहीं, चिन्हित बस स्टेशनों पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने वाले कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों के प्रोत्साहन के लिए ₹90 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।

रक्षाबंधन के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सरकार की इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

संबंधित खबरें

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का चौकाने वाला दावा, 2020 की रिपोर्ट में क्या था?

Asian Games 2026: यशवीर सिंह ने जीता सिल्वर, रोहित यादव को ब्रॉन्ज, जैवलिन में भारत का डबल पोडियम

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, PM मोदी और ओम बिरला ने किया नमन

Asian Games 2026: गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में जीता सिल्वर, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

‘सोनू’ ने ‘दुपट्टा तेरा नौ रंग दा’ पर किया जबरदस्त डांस, पलक सिंधवानी का वीडियो वायरल

Recommended Stories

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का चौकाने वाला दावा, 2020 की रिपोर्ट में क्या था?

Asian Games 2026: यशवीर सिंह ने जीता सिल्वर, रोहित यादव को ब्रॉन्ज, जैवलिन में भारत का डबल पोडियम

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, PM मोदी और ओम बिरला ने किया नमन

Asian Games 2026: गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में जीता सिल्वर, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

‘सोनू’ ने ‘दुपट्टा तेरा नौ रंग दा’ पर किया जबरदस्त डांस, पलक सिंधवानी का वीडियो वायरल