गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, जानें क्यों पहुंचीं फैमिली कोर्ट

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुनीता के फैमिली कोर्ट पहुंचने की खबर सामने आई। हालांकि उन्होंने तलाक की बात से इनकार किया है। दोनों के बीच विवाद और बयानों के कारण मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरों के बाद तलाक की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था। बुधवार को सुनीता आहूजा को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया, जिसके बाद एक बार फिर तलाक की चर्चा तेज हो गई। हालांकि, अब उनके कोर्ट पहुंचने की असली वजह सामने आ गई है।

तलाक का केस वापस लेने पहुंचीं सुनीता

सूत्रों के मुताबिक, सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट में तलाक का केस वापस लेने पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले तलाक के लिए केस फाइल किया था, लेकिन अब वह इसे वापस लेने की प्रक्रिया के लिए कोर्ट पहुंचीं। ऐसे में गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरों पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है।

गोविंदा के मैनेजर ने भी की पुष्टि

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी सुनीता के फैमिली कोर्ट जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए और परिवार के बीच बैठकर बातचीत से कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए कहा कि सब कुछ अचानक हुआ और गोविंदा की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

परिवार को लेकर बोले गोविंदा के मैनेजर

शशि सिन्हा ने कहा कि गोविंदा, सुनीता और उनके बच्चों के लिए वह हमेशा अच्छा चाहते हैं। उन्होंने सभी से समझदारी के साथ स्थिति को संभालने की अपील की। उनके बयान से साफ है कि परिवार इस मामले को निजी रखना चाहता है और रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की सार्वजनिक चर्चा से बचना चाहता है।

संबंधित खबरें

Breaking: दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर धमाका, 1 की मौत 6 घायल

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, बोले- ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’, ट्रैवल वॉर्निंग पर भी दिया बड़ा संकेत

मोदी कैबिनेट का बिहार को बड़ा तोहफा, 4 रेल लाइन और फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी

तेजस्वी यादव हिरासत में,कहा- हम जेल से नहीं डरते…., RJD के लोकभवन मार्च पर पुलिस की कार्रवाई

सीएम विजय ने लिए तमिलनाडु में बड़े फैसले: स्वास्थ्य बीमा कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध खरीद मूल्य भी बढ़ा

Recommended Stories