भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

अमित शाह का काँग्रेस पर बड़ा बयान, कहा- ‘काँग्रेस देश विरोधी फैसले लेती है’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उसने हमेशा राष्ट्रीय हितों से ऊपर वोट बैंक की राजनीति को रखा है...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के प्रस्ताव के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके फैसले को ‘देश विरोधी’ बताया और आरोप लगाया कि पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। वहीं कांग्रेस ने अपने रुख को स्पष्ट बताते हुए कहा कि पार्टी 1937 में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल से जुड़े फैसले के साथ खड़ी है।

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अमित शाह ने कांग्रेस के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी ने ‘देश विरोधी फैसला’ लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और देश की जनता से इसके खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

बीजेपी के कई अन्य नेताओं ने भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद अनुराग ठाकुर और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई नेताओं ने कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए हैं।

क्या है वंदे मातरम पर पूरा विवाद?

दरअसल, मॉनसून सत्र के दौरान सरकार ने वंदे मातरम से जुड़े बिल को संसद में चर्चा के बाद पारित किया था। इसके तहत गीत के छह छंदों को गाने को लेकर प्रावधान किया गया है।

वहीं कांग्रेस का कहना है कि आजादी से पहले राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान नेताओं ने वंदे मातरम के शुरुआती दो छंदों को स्वीकार किया था। पार्टी ने कहा है कि उसके रुख में कोई भ्रम नहीं है और वह 1937 के प्रस्ताव के साथ खड़ी है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर इस मुद्दे को राजनीतिक विवाद बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वंदे मातरम को लेकर उसका स्टैंड पहले से स्पष्ट है।

शिवराज बोले- ‘भारत माता का अपमान’

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम भारत का गौरव है और इसका पूरा संस्करण नहीं गाना सिर्फ गीत का नहीं, बल्कि भारत माता का अपमान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 1937 में मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम के पूरे गीत को नहीं गाने का फैसला किया था और आज भी पार्टी वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज मुस्लिम लीग की राजनीति कर रही है और तुष्टिकरण के चलते वंदे मातरम के पूरे संस्करण को लेकर आपत्ति जता रही है।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर कई व्यक्तिगत और राजनीतिक आरोप भी लगाए और कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा।

अनुराग ठाकुर ने पूछा- संसद से ऊपर कांग्रेस?

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि वह वंदे मातरम के पूरे संस्करण का विरोध करती रहेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यसमिति ने तय किया है कि पार्टी के मंचों पर केवल दो छंद गाए जाएंगे। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस खुद को देश और संविधान से ऊपर मानती है, जबकि संसद द्वारा पारित कानून का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

VHP ने भी कांग्रेस को घेरा

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी कांग्रेस के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि स्वतंत्रता दिवस पर पूरा वंदे मातरम बजाने के बाद कांग्रेस ने फिर केवल दो छंद गाने का फैसला क्यों किया।

उन्होंने कहा कि गीत के बाकी हिस्सों में धर्म, शक्ति, भक्ति, मंदिर, विद्या और दुर्गा जैसे शब्द आते हैं, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े हुए हैं। बंसल ने कांग्रेस पर इन मूल्यों से दूरी बनाने का आरोप लगाया।

नितिन नबीन बोले- ‘कांग्रेस नई मुस्लिम लीग बन गई’

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस के फैसले को लेकर कहा कि पार्टी ने अपने ‘अपमान’ को अब प्रस्ताव का रूप दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यसमिति का फैसला वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है।

नबीन ने कहा कि वंदे मातरम का अपमान उन बलिदानियों का भी अपमान है, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत को अपनी प्रेरणा बनाया था। उन्होंने कांग्रेस को ‘नई मुस्लिम लीग’ तक करार दिया।

पवन खेड़ा ने BJP और RSS पर पलटवार किया

कांग्रेस की ओर से सांसद पवन खेड़ा ने बीजेपी और RSS पर पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि आजादी की लड़ाई के दौरान RSS की भूमिका क्या थी और अब संगठन कांग्रेस को वंदे मातरम का पाठ क्यों पढ़ा रहा है।

खेड़ा ने कहा कि बीजेपी का मौजूदा रुख रवींद्रनाथ टैगोर, सी. राजगोपालाचारी, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं के विचारों के खिलाफ है। उन्होंने बीजेपी और RSS पर इतिहास को अपने राजनीतिक नजरिए से पेश करने का आरोप लगाया।

वंदे मातरम पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

कुल मिलाकर, वंदे मातरम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद अब और गहरा गया है। बीजेपी इसे राष्ट्रवाद और भारत माता के सम्मान से जोड़ रही है, जबकि कांग्रेस अपने रुख को ऐतिहासिक और राजनीतिक फैसले से जोड़कर देख रही है। दोनों दलों के नेताओं के लगातार तीखे बयानों से साफ है कि यह मुद्दा आने वाले दिनों में भी सियासी बहस का बड़ा केंद्र बना रह सकता है।

संबंधित खबरें

UP T20 League 2026: गोरखपुर लायंस और नोएडा सुपर किंग्स आमने-सामने

सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षाओं पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त के बाद ITR फाइल करने पर लगेगा भारी जुर्माना

लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी, पत्नी और बहन को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी मारी गोली

Recommended Stories

UP T20 League 2026: गोरखपुर लायंस और नोएडा सुपर किंग्स आमने-सामने

सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षाओं पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त के बाद ITR फाइल करने पर लगेगा भारी जुर्माना

लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी, पत्नी और बहन को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी मारी गोली