जयपुर में स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत CJP कार्यकर्ताओं का विरोध,पीट-पीट कर भगाया

जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के दौरे के दौरान CJP कार्यकर्ताओं का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। CJP के मुताबिक आशुतोष रांका समेत टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की गई और वाहनों के शीशे तोड़े गए।
स्कूल दौरे पर आशुतोष रांका समेत CJP कार्यकर्ताओं का विरोध

जयपुर: राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू विधानसभा क्षेत्र स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में एक सरकारी स्कूल के दौरे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच भारी तनाव और मारपीट का मामला सामने आया है। CJP नेता आशुतोष रांका के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा।

ग्रामीणों के आरोप: राजनीति चमकाने और माहौल खराब करने का प्रयास

स्थानीय निवासियों ने CJP कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि वे गांव में शैक्षणिक स्थिति का जायजा लेने के बहाने माहौल बिगाड़ने और सोशल मीडिया रील बनाने आए थे। ग्रामीणों का कहना था कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के बाद यह दल गांव में लोगों को भड़काने की नीयत से पहुंचा था।

एक ग्रामीण का दावा है कि “आशुतोष रांका करीब 250 CJP नेता के साथ कई हथियार लेकर गाँव में पहुंचे। हमने उनको बहुत आराम से समझाया कि आप यहां ना आयें लेकिन वो नहीं माने तब हमने उन्हें यहां से खदेड़ा। उनका उदेश्य सिर्फ अपनी राजनीति चमकाना है।” 

एक ग्रामीण ने दावा किया कि कार्यकर्ता बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे और विरोध करने पर कहासुनी करने लगे। निवासियों का यह भी कहना है कि संबंधित सरकारी स्कूल के बुनियादी ढांचे के सुधार और निर्माण कार्य के लिए सरकार द्वारा पहले ही फंड जारी किया जा चुका है और काम जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में किसी बाहरी राजनीतिक दल के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं थी।

CJP का पक्ष: ‘भाजपा समर्थकों ने किया हमला’

दूसरी ओर, CJP नेता आशुतोष रांका ने ग्रामीणों के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे केवल स्कूल की बदहाल स्थिति को उजागर करने और बच्चों के अधिकारों के लिए वहां गए थे। रांका ने आरोप लगाया कि गांव में स्थानीय सत्तारूढ़ दल (भाजपा) के समर्थकों ने उन पर और उनके कार्यकर्ताओं पर अनर्गल आरोप लगाते हुए हमला किया और उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया।

फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी जारी है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित खबरें

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

Recommended Stories

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट