भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

जन्माष्टमी पर मथुरा में गरजे सीएम योगी, ‘सनातन धर्म को मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए’

पूरे देश में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भी जन्माष्टमी को लेकर खास उत्साह है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय मथुरा दौरे पर हैं।
जन्माष्टमी
जन्माष्टमी पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- सनातन विरोधी खुद मिट्टी में मिल गए

Mathura News: पूरे देश में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भी जन्माष्टमी को लेकर खास उत्साह है। देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय मथुरा दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गो-पूजन और विशेष पूजा-अर्चना की, जिसके बाद जनसभा को संबोधित किया।

कृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर सीएम योगी ने की पूजा

सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गो-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। मथुरा में जन्माष्टमी के मौके पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

मथुरा को 1,051 करोड़ की 229 परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मथुरा दौरे के दौरान ब्रज क्षेत्र के लिए 1,051 करोड़ रुपये की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 62 परियोजनाओं का लोकार्पण और 167 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

सीएम योगी ने कहा कि ब्रज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के विकास पर लगातार काम किया जा रहा है।

‘सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा पाया’

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सनातन धर्म और आस्था का जिक्र करते हुए कहा, “मैं सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देता हूं। 5200 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने इसी स्थल पर प्रकट होकर आर्यावर्त में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना करने का कार्य किया था। अनेक आक्रमण हुए, अनेक लोगों ने अपनी आस्था को भारत पर थोपने का प्रयास किया, लेकिन सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा पाया और जिन्होंने सनातन की आस्था को मिटाने का दुस्साहस किया, वो खुद मिट्टी में मिल गए।”

‘विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय देख रहे’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण ने 5200 वर्ष पहले जो उद्घोष किए थे, वो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। यह आस्था हमें गति देती है, जो उन्नयन और प्रगति की होती है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब भारत की विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय देख रहे हैं।”

‘जिन्हें मंदिर अच्छा नहीं लगता, वो बदनाम करते हैं’

सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अयोध्या में विशाल राम मंदिर बन चुका है। जिन्हें मंदिर अच्छा नहीं लगता, वे उसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन दिव्य और भव्य अयोध्या का निर्माण हो रहा है। औरंगजेब जैसी मानसिकता रखने वाले कभी आपकी आस्था का सम्मान नहीं करेंगे। आक्रांता अब खोजने पर भी नहीं मिलते।”

‘कंस जैसी दुर्गति तय’

सीएम योगी ने सनातन और देश की आस्था के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी शक्तियों का परिणाम तय है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज और राष्ट्र के खिलाफ काम करेंगे, उनके साथ वही होगा जो भगवान श्रीकृष्ण ने कंस के साथ किया था।

मुख्यमंत्री के मथुरा दौरे में धार्मिक आयोजनों के साथ ब्रज क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। 1,051 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का बड़ा प्लान, 25 साल की सार्वजनिक सेवा पर होंगे 13 कार्यक्रम

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

स्वतंत्र भारद्वाज के दावे पर भड़के चिराग पासवान, बोले- ‘मेरे नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल’, दर्ज कराई शिकायत

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का शिक्षकों से खास संवाद, बोले— ‘आपके हाथों में है देश का भविष्य’

5 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

Recommended Stories

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का बड़ा प्लान, 25 साल की सार्वजनिक सेवा पर होंगे 13 कार्यक्रम

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

स्वतंत्र भारद्वाज के दावे पर भड़के चिराग पासवान, बोले- ‘मेरे नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल’, दर्ज कराई शिकायत

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का शिक्षकों से खास संवाद, बोले— ‘आपके हाथों में है देश का भविष्य’

5 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक