भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, मंडे को 100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी एक्शन-क्राइम फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार शुरुआत की और वीकेंड पर इसकी कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिला।
मिर्जापुर द मूवी
मिर्जापुर द मूवी

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी एक्शन-क्राइम फिल्म मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार शुरुआत की और वीकेंड पर इसकी कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिला। रविवार के कलेक्शन के बाद फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 93 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब सोमवार को फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।

पहले तीन दिनों में 93.75 करोड़ की कमाई

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 24.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 32 करोड़ रुपये कमाए।

तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने करीब 36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिनों में भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 93.75 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 112.35 करोड़ रुपये बताया गया है।

सोमवार को 12 बजे तक 94.81 करोड़ के पार

चौथे दिन यानी सोमवार को भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दोपहर 12 बजे तक सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 1.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 94.81 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म की सोमवार की ऑक्यूपेंसी करीब 19.9 फीसदी दर्ज की गई है। ऐसे में अगर दिनभर दर्शकों का रुझान बना रहता है तो फिल्म के सोमवार को ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की संभावना है।

विदेशों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 7 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म की कुल विदेशी कमाई करीब 20 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म के भारत और विदेशों के कलेक्शन को मिलाकर इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब तक करीब 132.35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड

फिल्म की सफलता को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि रिलीज से पहले इसे लेकर यह सवाल उठ रहे थे कि ओटीटी सीरीज के बाद इसका फिल्मी रूप बड़े पर्दे पर कितना असर छोड़ पाएगा। लेकिन रिलीज के साथ ही फिल्म ने इन तमाम आशंकाओं को पीछे छोड़ दिया। पहले दिन की कमाई के साथ फिल्म साल की तीसरी सबसे बड़ी घरेलू ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। इसके अलावा फिल्म ने ‘आवारापन 2’ के 84.31 करोड़ रुपये के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों में तीसरे स्थान पर बताई जा रही है। इससे आगे ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर 2’ हैं।

‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट

‘मिर्जापुर द मूवी’ को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, अंजुम शर्मा समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं।

इनमें से ज्यादातर कलाकारों ने 2018 में शुरू हुई ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के अपने पुराने किरदारों को ही फिल्म में आगे बढ़ाया है। सीरीज का दूसरा सीजन 2020 में और तीसरा सीजन 2024 में रिलीज हुआ था।

अब फिल्म के सोमवार के अंतिम आंकड़ों पर सभी की नजरें टिकी हैं। अगर कमाई की रफ्तार बनी रही तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

संबंधित खबरें

तृषा विवाद के बाद CM विजय की सख्त चेतावनी-‘महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं’

सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, 20 फीट गहरे कुएं के लिए गए सैंपल

BREAKING: सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, मकान मालिक हिरासत में

‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, मंडे को 100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी

सत्य निकेतन इमारत हादसा: दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, MCD 5 अधिकारी निलंबित, देखें पूरी लिस्ट

Recommended Stories

तृषा विवाद के बाद CM विजय की सख्त चेतावनी-‘महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं’

सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, 20 फीट गहरे कुएं के लिए गए सैंपल

BREAKING: सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, मकान मालिक हिरासत में

‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, मंडे को 100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी

सत्य निकेतन इमारत हादसा: दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, MCD 5 अधिकारी निलंबित, देखें पूरी लिस्ट