भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

कब आएगा ‘पंचायत सीजन 5’? डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने रिलीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ओटीटी की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में शामिल 'पंचायत' के पांचवें सीजन का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए बड़ा अपडेट है ।
Panchayat Season 5 Release
Panchayat Season 5 Release

Panchayat Season 5: ओटीटी की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में शामिल पंचायत के पांचवें सीजन का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और फैसल मलिक जैसे कलाकारों से सजी इस सीरीज के अब तक चार सीजन दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर ‘पंचायत सीजन 5’ कब रिलीज होगा।

इस बीच सीरीज के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने नए सीजन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पांचवें सीजन पर काम जारी है और इसकी रिलीज इसी साल के अंत तक होने की संभावना है।

अक्टूबर-नवंबर में आ सकता है ‘पंचायत सीजन 5’

दीपक कुमार मिश्रा ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में ‘पंचायत 5’ की रिलीज को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल सीरीज के एडिटिंग का काम चल रहा है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक रिलीज की तारीख आधिकारिक तौर पर तय नहीं की है। ‘पंचायत सीजन 5’ अक्टूबर या नवंबर के आसपास रिलीज हो सकता है। ऐसे में फैंस को नए सीजन के लिए अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ सकता।

चुनाव के बाद बदलेगी फुलेरा की कहानी

नए सीजन की कहानी को लेकर भी दीपक कुमार मिश्रा ने कुछ दिलचस्प संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार कहानी की शुरुआत चुनाव के बाद की परिस्थितियों से होगी। चुनाव खत्म हो चुके हैं और प्रधान जी को हार का सामना करना पड़ा है। अब कहानी में यह दिखाया जाएगा कि चुनाव के बाद प्रधान और गांव के दूसरे किरदारों की जिंदगी किस तरह बदलती है।

चुनाव में हार के बाद प्रधान जी क्या करते हैं, गांव में किस तरह समय बिताते हैं और इस दौरान बाकी किरदारों की जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं, नए सीजन की कहानी इन्हीं पहलुओं के आसपास आगे बढ़ सकती है।

क्या है ‘पंचायत’ की कहानी?

‘पंचायत’ की कहानी उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव फुलेरा के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में जितेंद्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाया है। अभिषेक पढ़ा-लिखा युवा है, लेकिन शहर में अपनी पसंद की नौकरी नहीं मिलने के बाद वह ग्राम पंचायत में सचिव की नौकरी करने के लिए फुलेरा पहुंच जाता है। गांव में आने के बाद उसे कई तरह की परिस्थितियों और वहां के लोगों से सामना करना पड़ता है। प्रधान जी, मंजू देवी, प्रह्लाद चा, बनराकस और गांव के अन्य किरदार कहानी को दिलचस्प बनाते हैं।

2020 में आया था पहला सीजन

‘पंचायत’ का पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ था। इसके बाद सीरीज के तीन और सीजन दर्शकों के बीच आए और सभी को खूब पसंद किया गया। अब मेकर्स पांचवें सीजन के साथ कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। सीरीज में जितेंद्र कुमार के अलावा रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, सुनीता राजवार, अशोक पाठक, पंकज झा और दुर्गेश कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है।

‘पंचायत’ के अब तक सभी सीजन Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हुए हैं और पांचवां सीजन भी इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

संबंधित खबरें

दिल्ली बिल्डिंग हादसा: 3 की मौत, 11 का रेस्क्यू, PM मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी ने जताया दुख

कब आएगा ‘पंचायत सीजन 5’? डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने रिलीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट

आरक्षण पर सिद्धारमैया का बड़ा बयान, बोले- सामाजिक न्याय के लिए 75% तक होना चाहिए रिजर्वेशन

सस्ती मिल रही प्याज, 17 शहरों में सरकार ने उतारा 4,000 टन बफर स्टॉक, जाने दाम ?

‘दर्दनाक और चिंताजनक…’, सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

Recommended Stories

दिल्ली बिल्डिंग हादसा: 3 की मौत, 11 का रेस्क्यू, PM मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी ने जताया दुख

कब आएगा ‘पंचायत सीजन 5’? डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने रिलीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट

आरक्षण पर सिद्धारमैया का बड़ा बयान, बोले- सामाजिक न्याय के लिए 75% तक होना चाहिए रिजर्वेशन

सस्ती मिल रही प्याज, 17 शहरों में सरकार ने उतारा 4,000 टन बफर स्टॉक, जाने दाम ?

‘दर्दनाक और चिंताजनक…’, सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया