भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

आगरा: ग्वालियर रोड पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

आगरा के ग्वालियर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जो अस्पताल से अपने पिता से मिलकर लौट रही थी।

भारत Update

शेयर करें

आगरा: ग्वालियर रोड पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
आगरा की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

आगरा: के ग्वालियर रोड पर सिकंदरा पुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान खेरागढ़ के नगला चवनिया निवासी गुड्डी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुड्डी देवी नवभारत अस्पताल में भर्ती अपने पिता को देखकर घर वापस लौट रही थी, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी देखे

शाहजहांपुर: व्यापारी को नशा तस्कर बताकर वसूली करने वाले 4 पुलिसकर्मी निलंबित

आगरा: ग्वालियर रोड पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

फतेहपुर: पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

बिहार: वैशाली में CM सम्राट चौधरी ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

दिल्ली के सत्यनिकेतन में इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, मालिक पर FIR दर्ज

6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?