शिवा शर्मा केस: श्रद्धा दुबे का जेड गैंग से कनेक्शन, यूपी के विधायक को लेकर भी दावों की पड़ताल

श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर
शिवा शर्मा केस: श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे से पूछताछ और जांच लगातार जारी है, सूत्रों की जानकारी के अनुसार, श्रद्धा दुबे पूछताछ मे सहयोग करती हुई नहीं पाई जा रही है, वो किसी भी सवाल का सही से जवाब नहीं दे रही है. पुलिस लगातार उससे 9 अक्टूबर के बारे में सवाल कर रही है. बता दे 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी. उनके परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, जबकि श्रद्धा ने पहले अपने बयान में शिवा के खुदकुशी करने की बात कही थी. पुलिस अब घटना की हर ऐंगल से जांच कर रही हैं.

9 अक्टूबर की घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

जांच मे मुख्य बिन्दु अवध ग्रीन अपार्टमेंट में हुई घटना हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की शिवा शर्मा के मौत से पहले उनके फ्लैट पर कौन कौन लोग मौजूद थे और वहाँ क्या हुआ था. पिछले दिनों मे श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश को नागपुर से हिरासत में लिया गया था. रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस उनसे घटना और उसके बाद की गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही है.

फरारी के दौरान कहां-कहां गईं श्रद्धा?

पुलिस की जांच में घटना के बाद श्रद्धा और अन्य आरोपियों की गतिविधियां भी अहम हैं. मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि श्रद्धा लखनऊ से निकलकर नेपाल सीमा तक पहुंची थीं और बाद में नागपुर में मिलीं. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस दौरान उन्हें किसने मदद दी और उनकी यात्रा की व्यवस्था कैसे हुई. फरारी के दौरान ठहरने की जगह, संपर्कों और आर्थिक मदद से जुड़े सवालों की जांच तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर की जा सकती है.

जेड गैंग से कथित संपर्क की भी पड़ताल

कुछ मीडिया रिपोर्टों में श्रद्धा दुबे के मुंबई के जेड गैंग से कथित संबंधों की जांच किए जाने की बात कही गई है. रिपोर्टों में गैंग के सरगना जुल्फिकार यासीन बेहलिम उर्फ जुल्फी का नाम भी सामने आया है. बता दे श्रद्धा दुबे के मामले में उत्तर प्रदेश के एक विधायक पर शक होने का दावा भी सामने रखा जा रहा है.

डिजिटल सबूत और बयानों से सामने आएगा घटनाक्रम

फरार होने के दौरान ही श्रद्धा का दो वीडियो सामने आया था. दोनों ही वीडियो में उसने शिवा शर्मा की मौत में अपना हाथ होने से इनकार किया था. श्रद्धा ने यह भी आरोप लगाया था कि शिवा पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज था और उसने कर्ज न चुका पाने की स्थिति में अपनी जान देने की धमकी दी थी.

पुलिस के लिए इस मामले में बयानों का मिलान, सीसीटीवी फुटेज, फोन रिकॉर्ड और अन्य उपलब्ध डिजिटल साक्ष्य महत्वपूर्ण हो सकते हैं. इनसे घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की समयरेखा तैयार करने में मदद मिल सकती है.

संबंधित खबरें

IND vs NZ: नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

शिवा शर्मा केस: श्रद्धा दुबे का जेड गैंग से कनेक्शन, यूपी के विधायक को लेकर भी दावों की पड़ताल

दौसा में 16 वर्षीय गर्भवती नाबालिग से गैंगरैप , प्रसव के दौरान नवजात की मौत

SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को संदेश, कहा ‘भीड़शाही से आप देश……..’

दाऊद की ‘D-कंपनी’ को भारत-आधारित बताने पर UN से नाराज हुआ भारत, रघु पुरी ने जमकर लताड़ा

Recommended Stories