भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

बरेली में यूजीसी और आरक्षण नीति के खिलाफ महापंचायत, सरकार से की ये मांगें

बरेली में सामान्य समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यूजीसी प्रावधानों और आरक्षण नीति के विरोध में विशाल महापंचायत कर धरना प्रदर्शन किया।

भारत Update

शेयर करें

बरेली में यूजीसी और आरक्षण नीति के खिलाफ महापंचायत, सरकार से की ये मांगें
बरेली की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

बरेली के दामोदर पार्क में आज सामान्य समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण नीति में संशोधन की मांग करना था। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान सर्वेश्वर पाल सिंह ने सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं: यूजीसी रोल बैक, ईडब्ल्यूएस (EWS) का सरलीकरण और आरक्षण में संशोधन।

प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के प्रावधानों को ‘काला कानून’ करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। वैश्य समाज के महानगर अध्यक्ष जय नारायण गुप्ता ने जातिगत आरक्षण की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने का सुझाव दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह कानून समाज को बांटने की साजिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी है।

यूजीसी छात्रों के बीच भेदभाव पैदा कर रहा है और इस प्रावधान का दुरुपयोग होने की पूरी संभावना है। हम मांग करते हैं कि इसे तुरंत वापस लिया जाए।

सर्वेश्वर पाल सिंह, प्रधान

ये भी देखे

लखनऊ में एलडीए का एक्शन: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

लखनऊ में लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान, पीआरवी गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर में बांध टूटने से मचा हाहाकार, 50 घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

‘यूपी अब माफिया नहीं, निवेश और रोजगार की पहचान’, Textile Conclave में बोले CM योगी

बहराइच में तेंदुए का आतंक, मां के सामने से 3 साल की बच्ची को उठाया

बरेली: मूसलाधार बारिश से फायर स्टेशन जलमग्न, दमकल की गाड़ियां डूबीं