भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात, टैक्स फ्री करने की मांग

फिल्म 'हनुमान अंश' की स्टारकास्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का आग्रह किया है।

भारत Update

शेयर करें

'हनुमान अंश' फिल्म की टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात, टैक्स फ्री करने की मांग
लखनऊ की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

लखनऊ: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और अभिनेता शोभिनव सहित पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। मुलाकात के दौरान टीम ने मुख्यमंत्री से फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है।

फिल्म के निर्देशक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को फिल्म का वह हिस्सा दिखाया जो भारतीय संत परंपरा पर आधारित है। इसमें एक बालक के रूप में बाबा महाराज जी की यात्रा और उनके जीवन के विभिन्न पड़ावों को दर्शाया गया है। फिल्म में 11वीं शताब्दी में लिखी गई श्री गुरु गोरक्षनाथ जी की पंक्तियों का भी समावेश है, जो कुंडली जागरण के बारे में हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जो स्वयं एक संत परंपरा से आते हैं, ने फिल्म के इन दृश्यों और विषयवस्तु की सराहना की। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस को देखते हुए इसे टैक्स फ्री करने की मांग जोर पकड़ रही है। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म देखी है और वहां भी इसे टैक्स फ्री करने पर विचार किया जा रहा है।

ये भी देखे

फतेहपुर में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

कानपुर में गंगा खतरे के निशान के पार, बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर: DM और SP ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

तमिलनाडु: ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ होगा TVK के नए गठबंधन का नाम

‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात, टैक्स फ्री करने की मांग

गोरखपुर: जीआरपी ने बरामद किए 510 खोए हुए मोबाइल, कीमत 1.3 करोड़ रुपये