भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

शाहजहांपुर: रेलवे के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में कोहराम

शाहजहांपुर में रेलवे लाइन के किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरने से दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया।

भारत Update

शेयर करें

शाहजहांपुर: रेलवे के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में कोहराम
शाहजहांपुर की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के ब्लॉक निगोही में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रेलवे विभाग की लापरवाही के कारण दो मासूम बच्चों की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब बच्चे रेलवे लाइन के किनारे खेल रहे थे। वहां रेलवे द्वारा खोदा गया एक 15 से 20 फीट गहरा गड्ढा था, जिसमें बरसात के कारण पानी भर गया था।

बच्चों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं था और वे नहाने के लिए उसमें उतर गए। देखते ही देखते तीनों बच्चे डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रेलवे लाइन के किनारे खोदे गए गड्ढों को खुला छोड़ दिया जाता है, जो बरसात के मौसम में जानलेवा साबित होते हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी देखे

फतेहपुर में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

कानपुर में गंगा खतरे के निशान के पार, बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर: DM और SP ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

तमिलनाडु: ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ होगा TVK के नए गठबंधन का नाम

‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात, टैक्स फ्री करने की मांग

गोरखपुर: जीआरपी ने बरामद किए 510 खोए हुए मोबाइल, कीमत 1.3 करोड़ रुपये