उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही 15,012 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की मंशा है कि आगामी चुनावों से पहले ही इस शिक्षक भर्ती की परीक्षा को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाए, ताकि योग्य उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति मिल सके। इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार का एक बड़ा अवसर मिलेगा। विभाग जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा करेगा।