लखनऊ हिट एंड रन केस: विवाद के बाद महिला पर चढ़ाई कार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास की बताई जा रही है।
लखनऊ हिट एंड रन केस
लखनऊ हिट एंड रन केस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास की बताई जा रही है। आरोप है कि विवाद के बाद शहनवाज नाम के युवक ने अपनी महिला मित्र अनामिका के सामने कार तेज रफ्तार में बढ़ा दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। घटना के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया।

दूसरी महिला मित्र के साथ पहुंचा था युवक

पुलिस के मुताबिक, अनामिका सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची थीं। इसी दौरान उनका पुरुष मित्र शहनवाज भी एक दूसरी महिला के साथ वहां पहुंच गया। शहनवाज को दूसरी महिला के साथ देखकर अनामिका नाराज हो गईं। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

कार के सामने खड़ी हो गई अनामिका

विवाद के बाद शहनवाज दूसरी महिला के साथ कार में बैठकर वहां से जाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान अनामिका कार के सामने आकर खड़ी हो गईं। शिकायत के मुताबिक, शहनवाज ने कार रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। टक्कर लगने के बाद अनामिका सड़क पर गिर गईं। घटना के बाद शहनवाज कथित तौर पर कार लेकर वहां से फरार हो गया।

संबंधित खबरें

IND vs AFG 3rd T20: सीरीज पर क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बरकरार

SC ने बार-बार PIL दाखिल करने पर लगाई फटकार, कहा- याचिकाओं का अंबार न लगाएं

EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा

शाहजाद भट्टी का नेटवर्क घोषित हुआ आतंकी संगठन, गृह मंत्रालय ने उठाया सख्त कदम

बिना ड्यूटी किए सैलरी ले रही थी विधायक की भतीजी, मेडिकल ऑफिसर पद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Recommended Stories