ईरानी कप 2026-27 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि सरफराज खान उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम में घरेलू क्रिकेट के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
आकाश दीप को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा
रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में सनत सांगवान को भी जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाज आकाश दीप की उपलब्धता फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगी। उन्हें मुकाबले में खेलने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।
ईरानी कप का यह मुकाबला एशियाई खेलों और भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ ही आयोजित होगा। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
जम्मू-कश्मीर से होगा मुकाबला
ईरानी कप 2026-27 में रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर में खेला जाएगा।
रेस्ट ऑफ इंडिया की पूरी टीम
- ऋषभ पंत – कप्तान/विकेटकीपर
- सरफराज खान – उपकप्तान
- सनत सांगवान
- शिखर मोहन
- सुदीप घरामी
- स्मरण रविचंद्रन
- मानव सुथार
- सारांश जैन
- आकाश दीप*
- मुकेश कुमार
- मुकेश चौधरी
- आर्यन जुयाल – विकेटकीपर
- आर्यन पांडे
- अनुकूल राय
- आयुष दोसिजा