स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर के चैंबर में एक ड्राइवर मरीजों की जांच कर रहा था और उनके लिए दवाइयां लिख रहा था।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के अंदर एक व्यक्ति डॉक्टर की कुर्सी के पास बैठकर मरीजों को पर्ची पर दवा लिख कर दे रहा है। जब इस बात का खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए। मरीजों की जान के साथ इस तरह के खिलवाड़ का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर जांच की मांग की जा रही है ताकि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई हो सके।