हीरो फिनकॉर्प साइबर फ्रॉड: क्या है 1,284 करोड़ की ठगी का पूरा मामला, जानें इनसाइड स्टोरी

हीरो फिनकॉर्प से जुड़े 1,284 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानिए कैसे हुई इस ठगी की पूरी शुरुआत और क्या है इसकी इनसाइड स्टोरी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन्स) यूनिट ने NBFC हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड के साथ हुई 12.84 करोड़ रुपये की बड़ी साइबर धोखाधड़ी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक निजी बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर (RM) भी शामिल है।

317 अनधिकृत लेनदेन से निकाले 12.84 करोड़ रुपये

मामला उस समय सामने आया जब हीरो फिनकॉर्प को HDFC बैंक के सिस्टम अलर्ट से पता चला कि उसके कॉर्पोरेट खाते से बिना अनुमति 317 डिजिटल लेनदेन किए गए हैं। जालसाजों ने 34 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 12,84,09,997 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।

शिकायत मिलने के बाद स्पेशल सेल ने FIR नंबर 135/26 दर्ज की। मामले की जांच IFSO यूनिट को सौंपी गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 1.7 करोड़ रुपये की रकम फ्रीज करवा दी।

टेलीग्राम के जरिए चीनी साइबर अपराधियों से संपर्क

जांच में पुलिस को पता चला कि गिरोह टेलीग्राम के जरिए चीनी साइबर अपराधियों के संपर्क में था। भारत में ठगी गई रकम को USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदला जाता था और इसके बाद विदेशों में बैठे कथित मुख्य आरोपियों तक भेजा जाता था।

बैंक RM समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका इस तरह सामने आई है—

  • विकास (30 वर्ष): जयपुर में RBL बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर। आरोप है कि उसने नमन के फर्जी बैंक खाते खुलवाने में मदद की और उसे मुख्य हैंडलर से मिलवाया।
  • हरमन (24 वर्ष): बीकानेर, राजस्थान का रहने वाला। पुलिस के अनुसार वह टेलीग्राम पर चीनी ग्रुप्स और मुख्य सरगना देवेंद्र सिंह चौहान के संपर्क में था और खातों को ऑपरेट करने के बदले कमीशन लेता था।
  • नमन कुमार: जयपुर निवासी। उसके YES बैंक और इंडसइंड बैंक खातों में 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी की रकम पहुंची। पुलिस के अनुसार उसका इंडसइंड बैंक खाता देशभर में दर्ज 43 साइबर शिकायतों से जुड़ा है।
  • लवली (26 वर्ष): कुरुक्षेत्र, हरियाणा निवासी। उसके ‘प्रॉपर्टी गैलरी’ नाम के खाते में करीब 80 लाख रुपये की कथित ठगी की रकम ट्रांसफर हुई।
  • अभय कुमार सोलंकी: बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निवासी। उसके खाते में 60 हजार रुपये क्रेडिट हुए, जिन्हें एटीएम से निकाल लिया गया।

फर्जी APK के जरिए बैंक खातों पर किया कंट्रोल

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नमन कुमार के मोबाइल में एक फर्जी APK फाइल इंस्टॉल करवाई थी। इसके जरिए वे कथित तौर पर दूर बैठकर उसके बैंक खातों को नियंत्रित कर रहे थे।

जांच में यह भी सामने आया कि नमन को दिल्ली के होटल निरवाना रेजीडेंसी में ठहराया गया था, जहां उसके बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद टेलीग्राम के माध्यम से ठगी की रकम को USDT में बदला जाता था और उसे दुबई समेत अन्य देशों में भेजा जाता था।

मोबाइल फोन और चेकबुक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, चेकबुक और ‘प्रॉपर्टी गैलरी’ की रबर स्टैंप बरामद की है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

DCP IFSO गौरव त्यागी (IPS) के मुताबिक, जांच में सिंडिकेट के अन्य मुख्य सदस्यों की पहचान हुई है, जो दुबई और भारत के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हैं। पुलिस के अनुसार, उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

पति की हैवानियत: नर्स पत्नी का पीछा कर चाकू से किया हमला और तेजाब फेंका

अस्पताल में ड्राइवर लिख रहा था मरीजों के लिए दवाएं, डॉक्टर साहब का वीडियो वायरल

ग्रामीण बिहार की सड़कों पर सरकार की पैनी नजर, मेंटेनेंस के लिए तैयार हुआ खास प्लान

हिमालय के ग्लेशियरों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, 2100 तक 80 फीसदी हिस्सा पिघलने की आशंका

एटा में नहर से बरामद हुए देवर और भाभी के शव, परिवार में मचा कोहराम

Recommended Stories

पति की हैवानियत: नर्स पत्नी का पीछा कर चाकू से किया हमला और तेजाब फेंका

अस्पताल में ड्राइवर लिख रहा था मरीजों के लिए दवाएं, डॉक्टर साहब का वीडियो वायरल

ग्रामीण बिहार की सड़कों पर सरकार की पैनी नजर, मेंटेनेंस के लिए तैयार हुआ खास प्लान

हिमालय के ग्लेशियरों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, 2100 तक 80 फीसदी हिस्सा पिघलने की आशंका

एटा में नहर से बरामद हुए देवर और भाभी के शव, परिवार में मचा कोहराम