PM Modi Birthday: जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- ‘मेरे दोस्त, आपको हार्दिक शुभकामनाएं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर देश-दुनिया से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।
PM Modi Birthday
जॉर्जिया मेलोनी ने दी बधाई, बोलीं- ‘मेरे दोस्त, आपको हार्दिक शुभकामनाएं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर देश-दुनिया से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। उन्होंने भारत और इटली के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है। साथ ही, दोनों देश मिलकर सहयोग और प्रगति के लिए भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

पुतिन ने भी दी बधाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वैश्विक मंच पर पीएम मोदी के प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय लोगों के बीच उन्हें काफी सम्मान प्राप्त है।

पुतिन ने भारत और रूस के बीच विशेष और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत योगदान की भी सराहना की।

नेतन्याहू ने की पीएम मोदी की तारीफ

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनाने में योगदान दिया है।

नेतन्याहू ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

संबंधित खबरें

विवेक तिवारी हत्याकांड: 8 साल बाद अदालत का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार, संदीप बरी

दिशा सालियान केस: डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र क्यों? उद्धव ठाकरे ने उठाए बड़े सवाल

एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में रश्मिका मंदाना के चयन पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर हो रही है आलोचना

UPI विवाद: कांग्रेस के वो 5 सांसद, जिनकी संसदीय समिति में मौजूदगी पर घिरी कांग्रेस, जानिए पूरा मामला

UPI Charge Row: BJP के दावों पर भड़के गौरव गोगोई, बोले- ‘संसदीय समिति में UPI चार्ज पर नहीं हुई चर्चा’

Recommended Stories