स्किन केयर के लिए लोग आजकल कई तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें हल्दी और बर्फ का कॉम्बिनेशन इन दिनों काफी चर्चा में है। कई लोग मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए हल्दी वाले आइस क्यूब का इस्तेमाल करते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, बर्फ चेहरे पर लगाने से पोर्स टाइट होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जब इन दोनों का इस्तेमाल साथ में किया जाता है, तो यह मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।
हालांकि, किसी भी नए नुस्खे को चेहरे पर आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए, ताकि त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी या रिएक्शन का खतरा न रहे।