पड़ोसी देश पाकिस्तान में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। संकट से निपटने के लिए सरकार ने कई बड़े और कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसके तहत देश के कई हिस्सों में स्मार्ट लॉकडाउन लगाया जाएगा।
नए नियमों के अनुसार, अब बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात 9 बजे तक ही खुले रह सकेंगे। तय समय सीमा के बाद सभी बाजारों को पूरी तरह बंद करना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा, सरकार ने देश में वीआईपी संस्कृति पर लगाम लगाने और खर्चों में कटौती के लिए सरकारी अधिकारियों की विदेश यात्रा पर भी रोक लगा दी है। इन फैसलों का उद्देश्य देश की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को संभालना और ऊर्जा की बचत करना है।