पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ। हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल हुए।
पाकिस्तान
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। पुराने पुलिस लाइंस के पास मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए इस विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

नमाज के दौरान हुआ जोरदार धमाका

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट उस समय हुआ जब मस्जिद में जुमे की नमाज चल रही थी। पुलिस के अनुसार, विस्फोटक से भरा एक वाहन पुराने पुलिस लाइंस के गेट से टकराया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके की वजह से मस्जिद के बाहर जमीन में बड़ा गड्ढा बन गया। मस्जिद का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी एक दीवार भी गिर गई। आसपास की कई इमारतों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

50 से ज्यादा लोग घायल

घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए जिला मुख्यालय अस्पताल (DHQ) पहुंचाया गया। अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पुलिस और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं।

पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। घटना के बाद कोहाट-हंगू रोड को भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां विस्फोट की जांच कर रही हैं।

पुलिसकर्मी भी हमले की चपेट में

अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटनास्थल पुलिस लाइंस के पास होने के कारण सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। राहत और बचाव अभियान जारी है तथा मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के पीछे की वजह और जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

संबंधित खबरें

सुरेंद्र कोली की आत्महत्या पर क्या बोले पीड़ित बच्चों के परिजन, जानिए क्या कहा

युवराज मर्डर केस: पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, अंतिम संस्कार के बाद ZIPNET पर अपलोड की जानकारी

अनंत सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ संभाला मोर्चा, बोले- नीरज को हराने में लगा दूंगा पूरा दम

बिहार में जमीन रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर बरसेगी गाज, अब सीधे एक्शन लेंगे CO

क्या एक हार से बदल गई हैं ममता बनर्जी? नंदीग्राम से असम तक कांग्रेस को लेकर बदले तेवर

Recommended Stories