Asian Games 2026: एलावेनिल वलारिवन ने रचा इतिहास, भारत को शूटिंग में मिले दो रजत पदक

Asian Games में भारत ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और मेडल अपने नाम कर लिया है। निशानेबाज एलावेनिल वलारिन ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारतीय निशानेबाजों ने शानदार शुरुआत की है। भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो रजत पदक अपने नाम किए। स्टार निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन ने पहले टीम इवेंट में और फिर व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत की पदक तालिका में दो रजत जोड़ दिए।

टीम इवेंट में भारत को मिला सिल्वर

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद की भारतीय तिकड़ी ने कुल 1898.0 अंक हासिल किए और दूसरा स्थान हासिल किया।

चीन ने 1904.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन ने इस दौरान क्वालिफिकेशन में नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। मेजबान जापान 1897.1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत और जापान के बीच महज 0.9 अंक का अंतर रहा।

टीम के प्रदर्शन में सोनम मस्कर ने 634.1 अंक के साथ भारत की ओर से सबसे अच्छा स्कोर किया। एलावेनिल ने 633.5 और एशियन गेम्स में डेब्यू कर रहीं विदरसा विनोद ने 630.4 अंक बनाए।

व्यक्तिगत स्पर्धा में भी एलावेनिल ने जीता सिल्वर

टीम इवेंट के बाद एलावेनिल ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया। वह फाइनल के अधिकांश हिस्से में बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन आखिरी शॉट्स में जापान की हिनाता ताइची ने बाजी पलट दी।

एलावेनिल ने 252.4 अंक हासिल कर रजत पदक जीता, जबकि हिनाता ताइची ने 253.0 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ताइची ने इस प्रदर्शन के साथ एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया। दक्षिण कोरिया की बान ह्यो-जिन ने 230.4 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

यह एशियन गेम्स में एलावेनिल का पहला व्यक्तिगत पदक है। इससे पहले वह 2018 जकार्ता और 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में हिस्सा ले चुकी थीं, लेकिन व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक नहीं जीत सकी थीं।

आखिरी शॉट में बदला मुकाबले का रुख

एलावेनिल ने फाइनल में शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन किया और लंबे समय तक शीर्ष स्थान पर बनी रहीं। 22 शॉट के बाद वह हिनाता से सिर्फ 0.3 अंक पीछे थीं।

अंतिम दो शॉट में एलावेनिल ने 10.4 और 10.1 का स्कोर किया, जबकि हिनाता ने 10.6 और 10.2 अंक बनाए। इसी वजह से जापानी निशानेबाज ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। एलावेनिल ने 252.4 अंक के साथ सिल्वर जीता।

भारत के लिए शानदार शुरुआत

एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन शूटिंग में मिले दोनों रजत पदक भारत के लिए महत्वपूर्ण शुरुआत हैं। एलावेनिल के दो पदकों के अलावा भारत के पास महिलाओं की Traditional 60kg MMA स्पर्धा में भी एक पदक पहले ही सुनिश्चित हो चुका है, क्योंकि सुचिका तारियाल सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में शूटिंग से कुल 22 पदक जीते थे। ऐसे में 2026 एशियन गेम्स में शूटिंग अभियान की शुरुआत दो रजत पदकों के साथ होना भारतीय दल के लिए उत्साहजनक है।

संबंधित खबरें

ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी जोड़े की दर्दनाक मौत, हादसे से पहले गले मिलने और किस करने का वीडियो आया सामने

हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, कर्ज का बोझ कम करने के लिए तैयार हुआ नया वित्तीय प्लान

बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए कौन हैं ये नेता

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंजू एनकाउंटर में ढेर, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

राजस्थान के आदिवासी स्कूलों का हाल बेहाल, सुविधाओं के अभाव पर CJP की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Recommended Stories

ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी जोड़े की दर्दनाक मौत, हादसे से पहले गले मिलने और किस करने का वीडियो आया सामने

हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, कर्ज का बोझ कम करने के लिए तैयार हुआ नया वित्तीय प्लान

बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए कौन हैं ये नेता

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंजू एनकाउंटर में ढेर, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

राजस्थान के आदिवासी स्कूलों का हाल बेहाल, सुविधाओं के अभाव पर CJP की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा