अरुणाचल प्रदेश के छंलाग जिले में गश्त कर रही जवानो की टोली पर बड़ा उग्रवादी हमला हुआ. जिसमे 1 जवान शहीद हो गया और 4 जवान घायल हो गए, अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे नामपोंग सर्कल के तहत नामपोंग नाला के पास हुई. जब 21 असम राइफल्स के जवान उस इलाके में गश्त कर रहे थे. जहां सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है. शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है की जब उग्रवादी ने जवानो की टोली पर अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी जिससे अनुसार जानखोकाई कुकी (42) की मौके पर ही मौत हो गयी. बल्कि अन्य 4 जवान घायल हो गए. अभी तक बाकी जवानो की हेल्थ की कोई ताज़ा अपडेट सामने नहीं आयी है।
हमले के बाद ऑपरेशन तेज
अधिकारियों ने बताया है की हमले के बाद उस इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. सारे इलाके और घने जंगलो को घेर लिया गया है. रिपोर्ट में NSCN (K-YA) से जुड़े उग्रवादियों के शामिल होने की बात कही गई है. लेकिन अभी तक, हमलावरों की पहचान के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस मामले में असम राइफल्स के आधिकारिक बयान का इंतजार है.
चांगलांग के SP किर्ली पाडु ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है और उन्होंने चांगलांग पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को इस हमले से जुडी सारी जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया है.
SP ने कहा, “हमें भारत-म्यांमार सीमा पर हुई घटना के बारे में जानकारी मिली है और हमने चांगलांग पुलिस स्टेशन के OC से इससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने को कहा है. चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा संवेदनशील रही है क्योंकि इस क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार विद्रोही समूहों की गतिविधियां होती रहती हैं.”