ICC चेयरमैन पद पर जय शाह का दबदबा कायम, दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जय शाह को एक बार फिर अपना चेयरमैन चुन लिया है. जय शाह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इंडोनेशिया के बाली में हुई आईसीसी की बैठक में सभी निदेशकों ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा.
जय शाह| Image Source: Internet

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जय शाह को एक बार फिर अपना चेयरमैन चुन लिया है. जय शाह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इंडोनेशिया के बाली में हुई आईसीसी की बैठक में सभी निदेशकों ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा. उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. आईसीसी ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है.

जय शाह ने जताया ICC बोर्ड का आभार

दोबारा चेयरमैन चुने जाने पर जय शाह ने आईसीसी बोर्ड और सभी निदेशकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “ICC बोर्ड ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं सभी निदेशकों का उनके निरंतर विश्वास और समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी हूं। ICC के चेयरमैन के रूप में काम करना एक सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है.”

शाह ने कहा कि वह दुनिया भर में क्रिकेट के हितों को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

2028 ओलंपिक पर रहेगा विशेष फोकस

जय शाह का दूसरा कार्यकाल ऐसे समय में शुरू हो रहा है, जब क्रिकेट 2028 में लॉस एंजेलिस ओलंपिक के जरिए वैश्विक मंच पर वापसी करने जा रहा है. शाह ने कहा कि ओलंपिक क्रिकेट को नए दर्शकों तक पहुंचाने और खिलाड़ियों तथा प्रशंसकों की नई पीढ़ी को प्रेरित करने का शानदार अवसर होगा. उन्होंने जोर दिया कि आईसीसी की जिम्मेदारी केवल सफल टूर्नामेंट आयोजित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्रिकेट के लिए एक मजबूत और टिकाऊ भविष्य तैयार करना भी है.

जय शाह ने कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत लोगों को एक साथ लाने की इसकी क्षमता में है. बोर्ड और हमारे सदस्यों के समर्थन से हमारा ध्यान अपनी महत्वाकांक्षाओं को हकीकत में बदलने पर होगा.”

सबसे कम उम्र में बने थे ICC चेयरमैन

आईसीसी बोर्ड के सदस्यों ने जय शाह की दोबारा नियुक्ति का स्वागत किया है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व ऐसे समय में जारी है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

गौरतलब है कि जय शाह साल 2024 में पहली बार आईसीसी के चेयरमैन बने थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली थी. महज 36 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी संभालकर उन्होंने आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बनने का रिकॉर्ड बनाया था. जय शाह आईसीसी का नेतृत्व करने वाले पांचवें भारतीय हैं.

संबंधित खबरें

ICC चेयरमैन पद पर जय शाह का दबदबा कायम, दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

हापुड़: सरफिरे युवक ने मचाया उत्पात, सड़क किनारे रखी भगवान की मूर्तियां व मंदिर तोड़े, घटना सीसीटीवी में कैद।

पठानकोट में गनपॉइंट पर XUV लूटने से हड़कंप, आतंकी कनेक्शन की आशंका, पंजाब-जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

गाजियाबाद PMLA कोर्ट में पेश हुए आजम खान, ED ने पूछे करीब 80 सवाल

देशभर में छठ महापर्व की धूम, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओ ने दी शुभकामनाएं, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Recommended Stories

ICC चेयरमैन पद पर जय शाह का दबदबा कायम, दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

हापुड़: सरफिरे युवक ने मचाया उत्पात, सड़क किनारे रखी भगवान की मूर्तियां व मंदिर तोड़े, घटना सीसीटीवी में कैद।

पठानकोट में गनपॉइंट पर XUV लूटने से हड़कंप, आतंकी कनेक्शन की आशंका, पंजाब-जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

गाजियाबाद PMLA कोर्ट में पेश हुए आजम खान, ED ने पूछे करीब 80 सवाल

देशभर में छठ महापर्व की धूम, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओ ने दी शुभकामनाएं, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब