‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

कांग्रेस की CWC मीटिंग के बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे बीजेपी की महासचिव स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए हैं, जिसके के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

चुनाव आयुक्त पर चल रहे विवाद के बीच बीजेपी ने कांग्रेस को निशाना बनाया है, कांग्रेस के द्वारा चुनाव आयुक्त पर लगाए गए आरोपों के बीच बीजेपी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘ उन्हें दुःख है की आज के समय पर लोकतांत्रिक देश में भारत की जनता उनका समर्थन नहीं कर रही है… जिसको कांग्रेस पचा नहीं पा रहा है और सारा ठीकरा चुनाव आयुक्त पर फोड़ रहा है. कांग्रेस क्यों चाहती है की डुप्लीकेट और मृत लोगो के नाम भी वोटर लिस्ट में चलते रहे.

इसी बीच बीजेपी महासचिव स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि- ” साल 2019 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि वह नरेंद्र मोदी की इमेज को खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे. पीएम ने कहा था कि उन पर हमला करें लेकिन भारत के लोकतंत्र और संविधान संस्था पर ना करें. एक नागरिक होने नाते मैं कहना चाहूंगी चुनाव आयोग भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करता है.’

कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर हुई मीटिंग के बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमे बीजेपी ने कांग्रेस के ऊपर लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस का नेतृत्व चाहता है कि जो मृत है, उनका इलेक्टोरल नाम रहे: ईरानी

ईरानी ने कहा कि- “कांग्रेस के नेतृत्व ने आज उल्लेख किया कि उन 13 करोड़ 30 लाख नामों का, जिनके संबंध में चुनाव आयोग अपना बयान दे चुका है. इलेक्टोरल रोल में अगर किसी का नाम डुप्लीकेट हो, अगर इलेक्टोरल रोल में किसी मृत व्यक्ति का नाम हो, तो कांग्रेस पार्टी क्यों चाहती है, मृत लोगों का नाम रिस्टोर हो. कांग्रेस पार्टी क्यों चाहती, कि डुप्लीकेट नाम इलेक्टोरल रोल में चलते रहें. चुनाव आयोग ने अपने प्रेस नोट में स्पष्ट किया है कि बीएलओ घरों में जाकर ऐसे लोगों को जिन्हें नोटिस इश्यू हुआ है, इनके संबंध में खुद बीएलओ जाकर उनकी डॉक्यूमेंट चेक कर खुद पुष्टी करेगा, तो चुनाव आयोग ने सार्वजनिक रूप से यह स्पष्टीकरण दे दिया है. तो फिर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व चाहता है कि जो मृत है, उनका इलेक्टोरल नाम रहे.”

कांग्रेस को लेकर क्या बोली स्मृति ईरानी?

कांग्रेस के गठन को लेकर स्मृति ईरानी ने बोला, ‘मैं स्तब्ध हूं कि कांग्रेस के नेतृत्व में उल्लेख किया, लाहौर कांग्रेस सेशन का. इतिहास के पन्ने पलटना चाहती है, कांग्रेस पार्टी तो वो पन्ना भी देश के सामने कांग्रेस पार्टी को प्रस्तुत करना चाहिए, जिसके अंतर्गत एओ ह्यूम जो ब्रिटिश एम्पायर के सेक्रेटरी रेवेन्यू एग्रीकल्चर और कॉमर्स रहे, उन्होंने वाइस रॉय के साथ, अपना ये सुझाव साझा किया, अगर ब्रिटिश एम्पायर का संरक्षण करना है तो कांग्रेस पार्टी का गठन होना चाहिए. पॉलिटिक्ल ऑर्गेनाइजेशन का गठन होना चाहिए. ब्रिटिश एम्पायर के संरक्षण के लिए जिस कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ, वो कांग्रेस पार्टी आज लाहौर अधिवेशन का उल्लेख करके चुनाव आयोग पर अटैक कर रही है. इससे ज्यादा शर्मनाक बात कोई और हो ही नहीं सकती. ‘

संबंधित खबरें

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट

Bigg Boss 20: रीति तिवारी के सपोर्ट में उतरे मनोज तिवारी, एकम बावा के लीगल नोटिस पर आया जवाब

Recommended Stories

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट

Bigg Boss 20: रीति तिवारी के सपोर्ट में उतरे मनोज तिवारी, एकम बावा के लीगल नोटिस पर आया जवाब