‘दुबारा होगा हमला’! अलकायदा की चेतावनी! ओमानी पायलट हिमामी की तारीफ

फ्लाई दुबई में हुए हमले में आतंकी संगठन अलक़ायदा ने फ्लाई दुबई के पायलट स्मित माछरा के ऊपर हमला करने वाला ओमानी पायलट हिमामी अल हमामी की जमकर तारीफ की है.
'दुबारा होगा हमला'! अलकायदा की चेतावनी!

फ्लाई दुबई में हुए हमले में आतंकी संगठन अलक़ायदा ने फ्लाई दुबई के पायलट स्मित माछरा के ऊपर हमला करने वाला ओमानी पायलट हिमामी अल हमामी की जमकर तारीफ की है. अलक़ायदा ने कहा है की हमामी के फ्लाइट को क्रैश करने के कोशिश से काफी ख़ुश है. आतंकी संगठन ने भारतीय पायलट स्मित माछरा पर हुए हमले से ख़ुशी जाहिर की है. अलक़ायदा ने अपने यमन की एक ब्रांच ने आर्टिकल छपवा कर. ओमानी पायलट की प्रसंशा की है और ये वार्निंग दी है की ऐसे हमलें भविष्य में होते रहेंगे.

‘एनडीटीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी संगठन के यमन ब्रांच ने वीकली पेपर में ‘अल-बयान’ नाम के पेपर में ये आर्टिकल छपवाया है. इसी के साथ अलकायदा ने बोला, ‘युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है. जायोनिस्ट, अमेरिकी और इस्लाम के खिलाफ लड़ने वाले अलग-अलग गुटों की सेनाओं को ले जाने वाले विमान अभी भी आसमान में घूम रहे हैं. उन पर हमले का खतरा बना हुआ है. जैसा कि 11 सितंबर और 30 सितंबर को देखा गया था. फिर से वही होगा.’

ओमानी पायलट हमामी का अलकायदा कनेक्शन

अल-हमामी के अलकायदा से पुराने संबंध होने के कई सबूत सामने आए हैं. अल-हमामी से जुड़े कुछ डिलीट किए गए सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में कथित तौर पर कट्टरपंथी और आतंकी विचारधारा से जुड़ी सामग्री मिली है. इन अकाउंट्स पर ऐसे वीडियो और तस्वीरें मौजूद होने की बात सामने आई है, जिनमें कॉकपिट से El Al और Arkia के विमानों को ज़ूम करके रिकॉर्ड किया गया फुटेज शामिल था. इसके अलावा, पोस्ट में पूर्व अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की तस्वीरें और 2009 में सात CIA कर्मचारियों की हत्या करने वाले आत्मघाती हमलावर से संबंधित तस्वीरें भी मिली थीं.

जब ओमानी एयरलाइन हमामी को नौकरी से निकाला

गौरतलब है कि अल-हमामी को ओमान एयर में फ्लाइट ट्रेनिंग से पहले हटा दिया गया था. उस पर कट्टरपंथ का आरोप भी लगा था. उसकी विचारधारा को देखते हुए एक्शन लिया गया था, लेकिन महज 8 महीने बाद फिर से उसे एयरलाइन में नौकरी मिल गई. उसने फ्लाई दुबई के विमान को क्रैश करवाने की कोशिश की. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह तेल अवीव में बिल्डिंगों से विमान को क्रैश करवाने वाला था.

संबंधित खबरें

‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत का बयान

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का इनकार, कहा- ‘न्यूज रिपोर्ट के आधार पर आदेश नहीं देंगे’

दिल्ली रेप: सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘….आरोपियों के बीच ख़ौफ़ होना चाहिए।

‘दुबारा होगा हमला’! अलकायदा की चेतावनी! ओमानी पायलट हिमामी की तारीफ

दो महिलाओं की मौत पर भड़कीं श्रेयसी सिंह, डॉक्टर को लेकर लिया बड़ा एक्शन

Recommended Stories