लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में कथित तौर पर लात-घूंसे चलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अजय राय गुस्से में कार्यालय से बाहर निकलते नजर आए।
लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घूंसे, गुस्से में बाहर निकले अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को माहौल तब गरमा गया जब नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पदग्रहण समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस महिला पार्षद ममता चौधरी के बीच गरमा गरमी बढ़ गयी. आगे चल कर बात इतनी बढ़ गयी की उनके समर्थक एक दूसरे के थप्पड़ मारने लगे, जूते चले. इस घटना के बाद अजय राय नाराज होकर पार्टी कार्यालय से बाहर निकल गए. हालांकि इतना सब कुछ होने के बाद भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी उन्हें छोड़ने बाहर तक आए. इस मौके पर उनके साथ इमरान मसूद भी मौजूद रहे.

पदभार ग्रहण करने वाली थीं आराधना मिश्रा

रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा अपना पद ग्रहण करने वाली थी. इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पदभार सौंपने आए थे. जहां दोनों अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक मौजूद थे. इस दौरान पार्टी कार्यालय में लखनऊ नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी से उनके समर्थकों की किसी बात को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते कहांसुनी और तेज हो गई. इस दौरान अजय राय के समर्थकों से हाथापाई भी हो गई. जूते भी निकल आए. इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रमोद तिवारी ने की मनाने की कोशिश

पूरी घटना के बाद अजय राय नाराज होकर बाहर निकल गए. इस दौरान उन्हें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी उन्हें मनाने में जुट गए. वरिष्ठ नेताओं ने उनसे बातचीत कर विवाद को शांत कराने की कोशिश की.

कार्रवाई की मांग पर अड़े अजय राय

अजय राय ने कहा कि संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उनकी नाराजगी की वजह महिला पार्षद ममता चौधरी के साथ हुई नोकझोंक बताई जा रही है. विवाद के बीच राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अजय राय को आश्वासन दिया. इसके बाद अजय राय दोबारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे.

संबंधित खबरें

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

Recommended Stories